Video: बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से पहले ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने कुछ देर के लिए पूरे सुरक्षा तंत्र को ही उलझन में डाल दिया। जिस हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने वाला था, वहां अचानक एक बैल घुस आया और फिर जो हुआ, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
हेलीपैड पर बैल की धमाकेदार एंट्री
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय पहुंचने की तैयारी चल रही थी। हेलीकॉप्टर के उतरने से पहले पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ था।
इसी बीच अचानक एक बैल महाराज हेलीपैड में घुस आए। बस फिर क्या था, कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल गया।
बैल ने पुलिस वालों को ही दौड़ा दिया
बैल को देखते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैल ने अचानक उग्र होकर पुलिस वालों को ही दौड़ा लिया।
जान बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी तो सीधे फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया, ताकि बैल से दूरी बना सके।
बेगूसराय में CM Nitish Kumar के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से पहले मैदान में ‘VIP गेस्ट’ बनकर घुस आया बैल। पुलिसकर्मी भी बोले l पहले इसे ही संभालो! pic.twitter.com/eGyABkwszG
— Sumit Kumar (@skphotography68) March 14, 2026
कुछ देर तक मचा रहा हंगामा
हेलीपैड पर कुछ देर तक अजीबोगरीब स्थिति बनी रही। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी बैल को वहां से बाहर निकालने में जुट गए।
आखिरकार काफी मशक्कत के बाद बैल को हेलीपैड से बाहर खदेड़ा गया, तब जाकर हालात सामान्य हुए।
सोशल मीडिया पर चर्चा
घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरा नज़ारा देखा और कुछ ने इसे कैमरे में भी कैद कर लिया। अब यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है।
लोग मजाक में कह रहे हैं कि CM के हेलीकॉप्टर से पहले हेलीपैड का ‘निरीक्षण’ करने बैल महाराज खुद ही पहुंच गए थे।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).