3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Video: गजब! पिता की वर्दी पहनकर मेले में रौब झाड़ रहे थे जनाब, असली पुलिस ने मांग लिया आईडी कार्ड ! दबोचे गए..

Video: गजब! पिता की वर्दी पहनकर मेले में रौब झाड़ रहे थे जनाब, असली पुलिस ने मांग लिया आईडी कार्ड ! दबोचे गए..

Video: उत्तर प्रदेश के वृंदावन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां ब्रह्मोत्सव मेले के दौरान एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था। लेकिन उसकी चाल-ढाल और हुलिया देखकर असली पुलिसकर्मियों को शक हो गया। जब जांच हुई तो पता चला कि वह असली दारोगा नहीं बल्कि फर्जी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

रंगजी मंदिर के ब्रह्मोत्सव मेले में पकड़ा गया फर्जी दारोगा

यह पूरा मामला धर्मनगरी वृंदावन के प्रसिद्ध
Rangji Temple
में चल रहे ब्रह्मोत्सव मेले का है।

मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक दारोगा की गतिविधियां कुछ संदिग्ध लगीं। युवक पुलिस की वर्दी पहनकर मेले में घूम रहा था और लोगों पर धौंस जमाता नजर रहा था।

दाढ़ी देखकर पुलिस को हुआ शक

पुलिसकर्मियों को युवक के हुलिए पर शक हुआ। दरअसल वर्दी में होने के बावजूद उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी, जो पुलिस की नियमावली के खिलाफ मानी जाती है।

इसी शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और पहचान पत्र दिखाने को कहा। पहचान पत्र मांगते ही युवक घबरा गया, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।

पूछताछ में खुली पोल

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक की पूरी सच्चाई सामने गई।

आरोपी की पहचान शिवम चौधरी, निवासी हाथरस के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह असली पुलिसकर्मी नहीं है और सिर्फ वर्दी पहनकर मेले में लोगों पर रौब झाड़ रहा था।

पिता की वर्दी पहनकर पहुंच गया मेला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शिवम के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा हैं और इस समय
Bulandshahr
में तैनात हैं।

आरोपी युवक घर से अपने पिता की वर्दी चोरी-छिपे पहनकर वृंदावन के मेले में पहुंच गया था, ताकि लोगों पर रौब जमा सके।

पुलिस ने वर्दी और सामान किया बरामद

पुलिस ने युवक के पास से यूपी पुलिस के उप-निरीक्षक (SI) की वर्दी और उससे जुड़ा अन्य सामान बरामद किया है।

सार्वजनिक जगह पर पुलिस की वर्दी का इस तरह इस्तेमाल करना कानूनन अपराध माना जाता है, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पिता ने बताई मानसिक स्थिति

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे शिवम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका लंबे समय से इलाज चल रहा है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करना और सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालना गंभीर मामला है।

अदालत में पेश कर भेजा गया जेल

मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी युवक को अदालत में पेश किया।

अदालत के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।