3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

PM Modi Bengal Rally: ब्रिगेड रैली से पहले कोलकाता में बवाल, पत्थरबाजी ! कइयों के सर फूटे, देखें Video..

PM Modi Bengal Rally: ब्रिगेड रैली से पहले कोलकाता में बवाल, पत्थरबाजी ! कइयों के सर फूटे, देखें Video..

PM Modi Bengal Rally: कोलकाता में प्रधानमंत्री की ब्रिगेड रैली से पहले राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। आरोप है कि रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा समर्थकों की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की गई, जिससे कई लोग घायल हो गए और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस को हालात संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

गिरीश पार्क बना रणक्षेत्र

घटना कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके की बताई जा रही है। आरोप है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की ब्रिगेड रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा समर्थकों के काफिले पर अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह हमला कथित तौर पर सत्तारूढ़ दल के समर्थकों द्वारा किया गया। इस दौरान कई भाजपा समर्थक घायल हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कई वाहनों में तोड़फोड़

हमले के दौरान कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। पत्थरबाजी में कई बसों और वाहनों के शीशे टूट गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कई समर्थक इस हमले में लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया।

बीच-बचाव में पुलिसकर्मी भी घायल

स्थिति को संभालने के दौरान पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को भी मौके पर उतारना पड़ा।

पीएम के कटआउट तोड़े जाने का आरोप

रैली से पहले शहर में लगे प्रधानमंत्री के कई पोस्टर और कटआउट भी विवाद का कारण बन गए।

ब्रिगेड मैदान के आसपास की सड़कों पर लगाए गए प्रधानमंत्री के कटआउट तोड़े जाने की खबर सामने आई है। कुछ जगहों पर कटआउट को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्मा गया।

मोदी गो बैक’ के लगे पोस्टर

इसी बीच कोलकाता के वीआईपी रोड समेत कई इलाकों में “मोदी गो बैक” लिखे पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए जाने की बात सामने आई है।

इन पोस्टरों को लेकर भी शहर में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

भाजपा ने तृणमूल पर लगाया आरोप

इस पूरे मामले में भाजपा ने सीधे तौर पर सत्तारूढ़
Trinamool Congress
के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि रैली में जा रहे समर्थकों को रोकने के लिए यह हमला किया गया।

मेदिनीपुर में भी बस में तोड़फोड़

इधर मेदिनीपुर के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी एक बस में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह बस भाजपा समर्थकों को लेकर ब्रिगेड रैली के लिए जा रही थी।

इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट भी की गई। इन घटनाओं को लेकर भाजपा ने फिर से तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं।

कटआउट का सिर काटे जाने का मामला

प्रधानमंत्री की सभा को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में भाजपा की ओर से पोस्टर, बैनर और बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए थे।

लेकिन एक्साइड मोड़ के पास एक कटआउट को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला सामने आया। वहां देखा गया कि कटआउट का सिर कटा हुआ था और उसका हिस्सा जमीन पर पड़ा हुआ था।

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

राजनीतिक माहौल के बीच अब सभी की नजर प्रधानमंत्री की ब्रिगेड रैली पर टिकी हुई है।