3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Bike Racing Accident: स्टंटबाजी में बुलेट-स्कूटी की टक्कर, 12वीं का छात्र डिवाइडर पर गिरा, सर फटा और मौत

Bike Racing Accident: स्टंटबाजी में बुलेट-स्कूटी की टक्कर, 12वीं का छात्र डिवाइडर पर गिरा, सर फटा और मौत.. देखें Video!

Bike Racing Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत हो गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बाइक रेसिंग के दौरान बुलेट बाइक स्कूटी से टकरा गई और फिर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में 17 साल के छात्र की गंभीर सिर की चोट के कारण मौत हो गई।

जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हो रही थी बाइक रेस

जानकारी के मुताबिक यह हादसा Janeshwar Mishra Park के गेट नंबर-5 के सामने रविवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

गोमती नगर विस्तार के विशेष खंड का रहने वाला नैतिक कुमार (17) अपने दोस्तों आदित्य श्रीवास्तव और कृष्ण सिंह के साथ सुबह घूमने निकला था। तीनों अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर पार्क के पास आपस में रेस लगा रहे थे

अचानक सामने गई स्कूटी

रेस के दौरान बुलेट बाइक चला रहे नैतिक के सामने अचानक एक स्कूटी गई। वह कुछ समझ पाता इससे पहले बुलेट और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई

टक्कर के बाद बुलेट बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ीइस दौरान नैतिक बाइक से उछलकर सीधे डिवाइडर से टकरा गया।

सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में नैतिक के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसके पीछे कावासाकी बाइक चला रहा आदित्य भी संतुलन खोकर गिर गया, जबकि तीसरा दोस्त कृष्ण सिंह भी सड़क पर गिर पड़ा।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नैतिक कुमार को मृत घोषित कर दियाबाकी दोनों को हल्की चोटें आई थीं और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दोस्त ने एम्बुलेंस में बनाया वीडियो

घायल आदित्य ने अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में एक वीडियो रिकॉर्ड कियाबाद में नैतिक की मौत की खबर मिलने पर उसने वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा:

एक पल में सब खत्म हो गया।”

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इंजीनियर के बेटे थे नैतिक

मृतक नैतिक कुमार गोमती नगर विस्तार के विशेष खंड का रहने वाला था। उसके पिता राम इकबाल बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

हालांकि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को लेकर अपने पैतृक गांव Barabanki चले गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Gomti Nagar Vistar थाने के प्रभारी सुधीर अवस्थी के अनुसार हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना के समय बाइक की रफ्तार कितनी थी और घटना में किसकी लापरवाही थी।