3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

यूपी में दर्दनाक हादसा: 3 सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत, पिता हैं लकवाग्रस्त, जैसे-तैसे माँ चलाती थी घर..

यूपी में दर्दनाक हादसा: 3 सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत, पिता हैं लकवाग्रस्त, जैसे-तैसे माँ चलाती थी घर..

यूपी में दर्दनाक हादसा: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार को कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाने गए तीन सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र स्थित शाल्हीपुर कंजास गांव की है। यहां विजय बहादुर यादव के तीन बच्चे—रानी (12), मोहित (8) और रोहित (5)—घर के सामने बने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में उतरे, तो वापस बाहर नहीं आ सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।

एक साथ तीन बच्चों की मौत से टूटा परिवार

विजय बहादुर यादव के चार बच्चे थे। अब तीन बच्चों की एक साथ मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। सबसे छोटा बेटा अभी महज 8 महीने का है, जो मां की गोद में है। तीनों बच्चों के शव मिलने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्कूल में नाम था, लेकिन नहीं जाते थे बच्चे

ग्रामीणों के मुताबिक, तीनों बच्चों का नाम गांव के प्राइमरी स्कूल में दर्ज था, लेकिन वे नियमित रूप से स्कूल नहीं जाते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।

बेहद गरीब है परिवार की हालत

पिता विजय बहादुर यादव लकवाग्रस्त हैं और गांव में भीख मांगकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं मां मजदूरी कर घर चलाती है। घटना के वक्त मां घर के अंदर बच्चों के लिए खाना बना रही थी। गरीबी और मजबूरी के बीच यह हादसा परिवार पर पहाड़ बनकर टूटा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

तीनों बच्चों की मौत के बाद मां अपने सबसे छोटे बेटे को गोद में लेकर बिलखती रही। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है और हर किसी की आंखें नम हैं।

ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में खुले तालाबों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। थोड़ी सी लापरवाही किस तरह बड़ा हादसा बन सकती है, यह घटना उसका दर्दनाक उदाहरण है।