3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

UP Encounter: गाजियाबाद में 4 साल की भांजी से रेप और फिर हत्या, यूपी पुलिस ने सीने में ठोक दी गोली.. दरिंदा ‘जसीम’ ढेर

UP Encounter: गाजियाबाद में 4 साल की भांजी से रेप और फिर हत्या, यूपी पुलिस ने सीने में ठोक दी गोली.. दरिंदा 'जसीम' ढेर

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 साल की मासूम भांजी से रेप और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। रविवार रात हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीला मोड़ में हुई मुठभेड़, पुलिस ने किया ढेर

घटना गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की है।
DCP धवल जायसवाल के मुताबिक, रविवार रात सूचना मिली कि आरोपी जसीम उर्फ छोटू इलाके में घूम रहा है।

पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान जसीम अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आता दिखा। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

20 मिनट तक चली फायरिंग, 15 राउंड गोलियां

एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस पर करीब 15 राउंड फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली जसीम के सीने में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में हेड कॉन्स्टेबल अमित और इकबाल घायल हुए, जबकि सिपाही मोहित शर्मा की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी।

दो आरोपी फरार, पुलिस की कॉम्बिंग जारी

जसीम के ढेर होते ही उसके दोनों साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।

मौके से तमंचे, कारतूस और 10 खोखे बरामद किए गए हैं। बरामद बाइक चोरी की बताई जा रही है।

50 हजार का इनामी अपराधी था जसीम

जसीम उर्फ छोटू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका था। पुलिस अब उसके पूरे आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था आरोपी

आरोपी जसीम (25) मुजफ्फरनगर के सिसौली क्षेत्र का रहने वाला था।

वह गाजियाबाद में किराए के मकान में रहकर रंगाई-पुताई और मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी और दो बच्चे मुजफ्फरनगर में रहते हैं।

उसकी बहन का घर उसके कमरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर था, जहां वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी।

कैसे हुई दिल दहला देने वाली वारदात?

पीड़िता के पिता के अनुसार, 11 अप्रैल को आरोपी छोटू घर आया और 4 साल की बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया।

जब देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिवार को शक हुआ और वे आरोपी के कमरे पर पहुंचे। वहां बच्ची नहीं मिली। आरोपी ने झूठ बोलते हुए कहा कि वह बच्ची को घर के बाहर छोड़ आया है।

इसके बाद परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कार के नीचे मिली मासूम की लाश

देर रात पुलिस को बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली।

परिवार मौके पर पहुंचा, तो वह उनकी बेटी की लाश थी। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को करीब 500 मीटर दूर कार के नीचे फेंक दिया।

रिश्तों को किया शर्मसार, इलाके में आक्रोश

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहां आरोपी ने रिश्तों को कलंकित किया, वहीं पुलिस एनकाउंटर के बाद लोगों में आक्रोश और राहत दोनों देखने को मिल रहे हैं।

मामले ने एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा और बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।