3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

UP Crime: 24 हजार के विवाद में पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या, मदद को मौहल्ले में दौड़ती रही 8 साल की बेटी..

UP Crime: 24 हजार के विवाद में पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या, मदद को मौहल्ले में दौड़ती रही 8 साल की बेटी..

UP Crime: मुरादाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 24 हजार रुपए के विवाद में एक दंपत्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात के दौरान उनकी 8 साल की बेटी मदद के लिए चीखती रही, लेकिन डर के कारण कोई भी पड़ोसी आगे नहीं आया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक इलाके की है। यहां रहने वाले 36 वर्षीय राजा अपनी पत्नी फराह और तीन बच्चों के साथ रहते थे। सोमवार रात करीब 8:30 बजे 5-6 हमलावर जबरन उनके घर में घुस आए और दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला

राजा की 8 साल की बेटी अक्शा ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी 5-6 लोग जबरन घर में घुसने लगे। पिता ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी जबरदस्ती अंदर घुस गए और उन पर चाकू से हमला कर दिया।

मां को बचाने आई पत्नी को भी मार डाला

बच्ची के मुताबिक, जब उसकी मां फराह अपने पति को बचाने आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी पकड़ लिया और उन पर भी लगातार चाकू से वार किए। दोनों को बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बच्ची मदद मांगती रही, कोई नहीं आया

हमले के दौरान 8 साल की अक्शा मोहल्ले में मदद के लिए दौड़ी, लेकिन हमलावरों के डर से कोई भी पड़ोसी बाहर नहीं निकला। इस वजह से समय रहते मदद नहीं मिल सकी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी मुनिराज और एसएसपी सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंचे।

24 हजार रुपए के विवाद में गई जान

राजा की मां ने बताया कि उनके बेटे ने फहीम नाम के व्यक्ति से मकान खरीदा था और करीब 2 लाख रुपए दे चुका था। रजिस्ट्री के लिए 24 हजार रुपए बाकी थे, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पहले भी हो चुकी थी मारपीट

पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच रजिस्ट्री के पैसे को लेकर झगड़ा और मारपीट हुई थी। इसी विवाद ने सोमवार को खौफनाक रूप ले लिया।

पुलिस कार्रवाई: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश के लिए 5 टीमें लगाई गई हैं।

इलाके में दहशत का माहौल

इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग इस बात से भी सदमे में हैं कि बच्ची की मदद की पुकार के बावजूद कोई आगे नहीं आया।