3

Recent News

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

3

Recent News

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Breaking News

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत, वजह हैरान करने वाली.. सिंगर मासूम शर्मा ने मंच से कराई थी पहचान

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत, वजह हैरान करने वाली.. सिंगर मासूम शर्मा ने मंच से कराई थी पहचान

एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 30 वर्षीय एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का अचानक निधन हो गया। मंगलवार देर रात गाजियाबाद स्थित उनके घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस खबर से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

चक्कर आने से गिरीं, सिर में लगी गंभीर चोट

परिवार के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे दिव्यांका की तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगी और खून भी निकला।

छोटे भाई के पहुंचने तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गाजियाबाद में हुआ अंतिम संस्कार

बुधवार सुबह गाजियाबाद में दिव्यांका का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

प्रोड्यूसर जीतू और कलाकार विकास भी उनके घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

50 से ज्यादा गानों में किया काम, बड़े कलाकारों संग स्क्रीन शेयर

दिव्यांका सिरोही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने 50 से ज्यादा गानों में काम किया था।

उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया था।

सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी, इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स थे।

परिवार और शिक्षा का बैकग्राउंड

दिव्यांका का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था, लेकिन उनका परिवार गाजियाबाद में रह रहा था।

उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com किया, इसके बाद सिक्किम से MBA और गुरुग्राम से B.Ed की पढ़ाई पूरी की।

परिवार में पिता गजेंद्र (ट्रांसपोर्टर), मां अनीता (गृहिणी), दो भाई हिमांशु और दीपांशु, और बहन जसमीत हैं।

मासूम शर्मा के साथ मंच पर मिली पहचान

दिव्यांका ने कई लाइव शो में भी हिस्सा लिया था। सिरसा के जेसीडी कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मासूम शर्मा के साथ मंच साझा किया था।

जैसे ही वह स्टेज पर पहुंचीं, दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। खुद मासूम शर्मा ने मंच से उनका परिचय कराया था।

टिक-टॉक से मिली पहचान, 20 मिलियन व्यूज से बनी स्टार

दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत टिक-टॉक से की थी। उन्होंने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू’ पर वीडियो बनाई थी, जो वायरल हो गई।

इस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए और उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे। यहीं से उनके करियर को नई दिशा मिली।

2018 में नौकरी छोड़ी, फिर इंडस्ट्री में बनाई पहचान

दिव्यांका ने 2018 में नौकरी भी की थी, लेकिन जब उन्हें लगा कि वह इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हैं, तो उन्होंने जॉब छोड़ दी।

हरियाणवी गाना “विलेन” से उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई।

शादी पर बेबाक राय

एक इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा था कि “शादी का लड्डू खाकर भी पछताना पड़ता है और न खाकर भी।”

उन्होंने साफ कहा था कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है और वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं।