3

Recent News

कौन हैं ACP संजय सिंह, जिन्होंने बचाई लुंगी एनगिडी की जान? कोहली, गंभीर, सहवाग, युवराज के साथ खेले हैं कई मैच..

IPL 2026 के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगी, लेकिन…

‘कायदे से इलाज होगा’ से बंगाल में बवाल: कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा, क्यों वायरल हुआ वीडियो और क्या है पूरा सियासी ड्रामा?
मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: धर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा, इंकार करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला..

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड (ठाणे) से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने पहलगाम…

यूपी में चौंकाने वाली लूट: 2 बदमाशों के साथ आई लुटेरी युवती, तमंचा ताना और 10 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार..

यूपी में चौंकाने वाली लूट: फिरोजाबाद में सोमवार को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। सिरसागंज…

UP News: 14 साल के बच्चे की गर्दन के आरपार हुआ सरिया, पतंग उड़ाते समय गिरा; परिजनों की होशियारी से बची जान..

UP News: गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। तिवारीपुर इलाके में पतंग उड़ा रहे 14 साल…

3

Recent News

IPL 2026 के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगी, लेकिन…

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड (ठाणे) से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने पहलगाम…

यूपी में चौंकाने वाली लूट: फिरोजाबाद में सोमवार को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। सिरसागंज…

UP News: गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। तिवारीपुर इलाके में पतंग उड़ा रहे 14 साल…

Breaking News

UP Accident News: लखीमपुर में बड़ा हादसा! मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रॉली पलटी, 3 किशोरियों समेत 5 की मौत..

UP Accident News: लखीमपुर में बड़ा हादसा! मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रॉली पलटी, 3 किशोरियों समेत 5 की मौत..

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। सभी लोग एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराने बहराइच जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा रमियाबेहड़-शारदानगर मार्ग पर, ढखेरवा चौराहा से गिरिजापुरी बैराज जाने वाले रास्ते पर बोझिया फार्म के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, शारदा नगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव के लोग बहराइच जिले के कारीकोट जा रहे थे। ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां जुड़ी हुई थीं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे।

अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और दोनों ट्रॉलियों समेत पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर चलाया रेस्क्यू

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से ट्रॉलियों के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को तुरंत रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

5 लोगों की मौके पर मौत, कई गंभीर

इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और तीन किशोरियां शामिल हैं।

घायलों की संख्या 22 बताई जा रही है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे हैं।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • आरूषी (12 वर्ष) पुत्री विनोद
  • राजकुमारी (40 वर्ष) पत्नी केश कुमार
  • नैंसी देवी (15 वर्ष) पुत्री रमाकांत
  • पंछी (16 वर्ष) पुत्री विशंभर (निवासी: सोहरिया, थाना शारदा नगर)
  • मखाना (45 वर्ष) पत्नी मेवा लाल (निवासी: सेमरी, थाना पढ़ुआ)

सीएचसी पहुंचे अधिकारी, लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी रमियाबेहड़ सीएचसी पहुंचे।

उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।