3

Recent News

यूपी में फिर ज्योति मौर्या जैसा मामला! 5वीं पास पति ने पत्नी को नर्स बनाया, वो बोली - "माँ-बाप को छोड़ो, 10 लाख दो.."

ज्योति मौर्या जैसा मामला: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक भावुक मामला सामने आया…

Temple Demolition: तेलंगाना में 800 साल पुराने काकतीयकालीन शिव मंदिर पर चला बुलडोजर, लोगों में भारी गुस्सा..

Temple Demolition: तेलंगाना के वारंगल जिले में 800 साल पुराने काकतीय-युग के शिव मंदिर को गिराए जाने का मामला सामने…

Shocking News: यूपी पुलिस की महिला सिपाही से शादी टूटी तो कर दिया कांड, CM योगी को दे डाली बम से उड़ाने की धमकी..

Shocking News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला सिपाही से…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! एक गलती से पूरा परिवार खत्म, बाइक पर जा रहे माँ-बाप समेत 3 बच्चों की मौत..

Accident News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नेशनल…

UP News: 17 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को मारकर झाड़ियों में फेंका, 17 दिन में पूरा शरीर जानवर खा गए, मिलीं बस हड्डियां..

UP News: प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल के लड़के ने अपनी नाबालिग…

3

Recent News

ज्योति मौर्या जैसा मामला: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक भावुक मामला सामने आया…

Temple Demolition: तेलंगाना के वारंगल जिले में 800 साल पुराने काकतीय-युग के शिव मंदिर को गिराए जाने का मामला सामने…

Shocking News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला सिपाही से…

Accident News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नेशनल…

UP News: प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल के लड़के ने अपनी नाबालिग…

Breaking News

Shocking News: यूपी पुलिस की महिला सिपाही से शादी टूटी तो कर दिया कांड, CM योगी को दे डाली बम से उड़ाने की धमकी..

Shocking News: यूपी पुलिस की महिला सिपाही से शादी टूटी तो कर दिया कांड, CM योगी को दे डाली बम से उड़ाने की धमकी..

Shocking News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला सिपाही से सगाई टूटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। आरोपी ने यह धमकी सोशल मीडिया पर पोस्ट की और उसमें अपनी मंगेतर के इंजीनियर भाई का मोबाइल नंबर टैग कर दिया, ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले।

प्रयागराज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मेट्रीमोनियल साइट से तय हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक आरोपी नितेश कटियार की शादी मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए एक महिला सिपाही से तय हुई थी। महिला सिपाही 2022 बैच की है और वर्तमान में मऊ जिले में तैनात है।

महिला सिपाही के पिता काशी राम चौरसिया प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में रहते हैं। सगाई गाजियाबाद स्थित रिश्तेदार के घर पर हुई थी।

लेकिन कुछ समय बाद लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। परिवार का कहना था कि वे बेटी को इतनी दूर नहीं भेजना चाहते।

सगाई टूटने के बाद बढ़ा विवाद

सगाई टूटने के बाद नितेश और लड़की के भाई पवन चौरसिया के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच फोन पर काफी कहासुनी हुई।

पुलिस के अनुसार इसी दौरान नितेश ने पवन को फंसाने की साजिश रच डाली। उसने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी वाला पोस्ट किया।

इतना ही नहीं, उसने पोस्ट में पवन चौरसिया का मोबाइल नंबर भी टैग कर दिया, ताकि पुलिस सीधे उसी तक पहुंचे।

धमकी के बाद हरकत में आई पुलिस

6 मई को सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने पवन चौरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पवन ने पूरी कहानी बताई और नितेश पर शक जताया।

इसके बाद पवन ने नितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई।

नगर पंचायत से गिरफ्तार हुआ आरोपी

प्रयागराज पुलिस 7 मई को शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे पहुंची और नगर पंचायत में संविदा सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहे नितेश कटियार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सगाई टूटने से नाराज था और इसी वजह से उसने पवन को फंसाने के लिए यह पूरी साजिश रची।

पहले भी दे चुका था धमकी

पवन चौरसिया ने बताया कि सगाई टूटने के बाद नितेश लगातार फोन कर धमकियां दे रहा था। उसने गालियां भी दी थीं।

पवन ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की थी। बाद में नितेश ने लिखित माफीनामा भेजकर माफी मांग ली थी। इसके बाद शिकायत वापस ले ली गई थी।

लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने बदला लेने के लिए यह नया षड्यंत्र रच दिया।

IT एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

मऊआइमा थाने के इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धमकी देने, माहौल बिगाड़ने और IT एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि धमकी वाला पोस्ट किन-किन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था।