Actor Vijay Shapath: तमिलनाडु की राजनीति में इस समय बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है। C. Joseph Vijay की पार्टी TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से अब भी दूर है। सरकार गठन में देरी के चलते शनिवार को विजय का संभावित शपथ ग्रहण रद्द कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर, समर्थकों में बढ़ती बेचैनी अब खतरनाक रूप लेने लगी है। एक समर्थक ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बहुमत से दूर TVK
तमिलनाडु में TVK ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई।
हालांकि पार्टी अब भी बहुमत के आंकड़े से करीब 10 सीट दूर बताई जा रही है। दूसरी पार्टियों से अभी तक स्पष्ट समर्थन नहीं मिलने के कारण सरकार गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है।
इसी वजह से शनिवार को होने वाला थलपति विजय का संभावित शपथ ग्रहण टाल दिया गया।
विजय के CM बनने में देरी से नाराज था समर्थक
सरकार गठन में हो रही देरी के बीच TVK प्रमुख विजय के एक समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली।
करीब 40 वर्षीय Isakkiyappan गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि वह विजय के मुख्यमंत्री बनने में देरी से बेहद भावुक और नाराज थे।
पहले भी कर चुका था खतरनाक प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक चार महीने पहले भी इसक्कियप्पन ने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए अपने चेहरे में 16 फीट लंबा ‘वेल’ (भाला) आर-पार किया था।
उस समय भी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
सरकार गठन को लेकर बढ़ा तनाव
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है।
राज्य की वरिष्ठ नेता Tamilisai Soundararajan ने विजय से अपील की है कि वे अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करें।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का हर व्यक्ति नई सरकार के गठन को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है और लोग स्थिर सरकार चाहते हैं।
तमिलिसाई बोलीं- जनादेश का सम्मान हो रहा
तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान किया जा रहा है और इसी कारण सरकार गठन के लिए अलग-अलग राजनीतिक संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में कार्यकर्ताओं की भावनात्मक प्रतिक्रिया चिंता का विषय बनती जा रही है।
वल्लियूर में भी युवक ने की आत्मदाह की कोशिश
राज्य में तनावपूर्ण माहौल के बीच वल्लियूर में भी एक अन्य युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश की खबर सामने आई है।
बताया गया कि उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा वीसीके कार्यालय के बाहर एक युवक पर ब्लेड से हमला किए जाने की घटना भी सामने आई है।
विजय से शांति बनाए रखने की अपील
तमिलिसाई ने विजय से कहा कि वे तुरंत अपने समर्थकों और वोटर्स के नाम संदेश जारी करें और उन्हें किसी भी खतरनाक कदम से बचने की सलाह दें।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिति चाहे जैसी हो, लेकिन लोगों की जान सबसे ज्यादा जरूरी है।
तमिलनाडु की राजनीति पर टिकी देश की नजर
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।
अब देखना होगा कि TVK बहुमत जुटाने में सफल होती है या फिर राज्य में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल जाते हैं।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).