3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Lucknow Shootout Video: भाजयुमो नेता को सरेआम घर के बाहर मारी गोलियां, CCTV में खौफनाक वारदात कैद..

Lucknow Shootout Video: भाजयुमो नेता को सरेआम घर के बाहर मारी गोलियां, CCTV में खौफनाक वारदात कैद..

Lucknow Shootout Video: लखनऊ में शनिवार रात भाजपा युवा मोर्चा के नेता Chetan Tiwari पर हुए जानलेवा हमले से हड़कंप मच गया। बाजारखाला इलाके के मेहंदीगंज में घर के बाहर पत्नी और नवजात बच्ची के साथ बैठे चेतन तिवारी पर हमलावर ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनकी रीढ़ की हड्डी में जा लगी, जिससे दोनों पैर सुन्न हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज KGMU ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी Vaibhav Bajpai को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हमले की वजह इलाके में वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है।

पत्नी और नवजात बच्ची के सामने बरसाईं गोलियां

घटना शनिवार रात 9 से 10 बजे के बीच की है। चेतन तिवारी अपनी पत्नी मानसी उर्फ श्वेता तिवारी और नवजात बच्ची के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी आरोपी वैभव बाजपेई अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचा।

मानसी के मुताबिक, आरोपी ने आते ही कहा —
“बहुत दिनों से खून का प्यासा था, आज मिले हो। आज तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा।”

इसके बाद उसने पिस्टल निकालकर चेतन पर फायरिंग शुरू कर दी।

झुककर बचने की कोशिश, फिर भी लगी गोली

अचानक हुए हमले से घबराए चेतन ने नीचे झुककर खुद को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान एक गोली उनकी कमर में लगी और वह सड़क पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर उनके बेहद करीब पहुंच गया और गर्दन व कंधे से पिस्टल सटाकर फिर फायरिंग करने लगा। हालांकि बाकी गोलियां मिस हो गईं।

लोगों को भी पिस्टल दिखाकर डराया

जब आसपास के लोग चेतन को बचाने दौड़े तो आरोपी ने उन पर भी पिस्टल तान दी। डर की वजह से लोग पीछे हट गए। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाई और घायल चेतन को उठाकर KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

रीढ़ की हड्डी में लगी गोली, पैर हुए सुन्न

KGMU डॉक्टरों के मुताबिक, गोली चेतन की रीढ़ की हड्डी में लगी है। इससे उनके दोनों पैर रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

गोली लगने की खबर मिलते ही डिप्टी सीएम Brajesh Pathak, भाजपा नेता Neeraj Singh और कई भाजपा पदाधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि सफेद शर्ट और नीली जींस पहने आरोपी पैदल आता है। उसके हाथ में पिस्टल होती है।

वह चेतन के बेहद करीब पहुंचकर लगातार फायरिंग करता है। आसपास मौजूद महिलाएं और युवक बचाने दौड़ते हैं, लेकिन आरोपी उन पर भी पिस्टल तान देता है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि 5 राउंड फायरिंग के बाद आरोपी उसी रास्ते भाग जाता है, जिस रास्ते से आया था।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

चेतन की पत्नी मानसी ने बाजारखाला थाने में शिकायत देकर आरोपी वैभव उर्फ कौस्तुभ बाजपेई, हर्षित बाजपेई और 4-5 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है।

मानसी का आरोप है कि वैभव पिछले 3-4 साल से चेतन को लगातार परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि पहले भी चेतन पर चाकू से हमला हो चुका है, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।

“घर में अवैध हथियार रखते हैं”

मानसी ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के घरों में अवैध हथियार रखे जाते हैं और कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि दो दिन बाद चेतन नई गाड़ी लेने वाले थे और शनिवार रात घर के बाहर सफाई करा रहे थे, तभी आरोपी हमला करने पहुंच गया।

वर्चस्व की लड़ाई बनी हमले की वजह

पुलिस के मुताबिक, चेतन तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के लखनऊ महानगर कार्यसमिति सदस्य हैं और इलाके में फोटो फ्रेम की दुकान चलाते हैं।

वहीं आरोपी वैभव बाजपेई भी भाजपा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दोनों के बीच पिछले करीब दो साल से इलाके में प्रभाव और वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार मामला थाने तक भी पहुंचा था।

फावड़ा लेकर दौड़ाया, तब भागा आरोपी

घटना के दौरान मौजूद युवक उदयराज रावत ने बताया कि उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने गाली देते हुए धमकी दी कि बीच में आए तो उसे भी मार देगा।

उदयराज के मुताबिक, बाद में उसने फावड़ा लेकर आरोपी को दौड़ाया, तब जाकर वह मौके से भागा।

पुलिस ने दर्ज की FIR

थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत 10 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी वैभव बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।