Love Jihad: लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक पर नाबालिग हिंदू लड़की को फर्जी पहचान के जरिए फंसाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने आरोपी शोएब अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ धर्मांतरण, आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
हिंदू नाम बताकर इंस्टाग्राम पर की दोस्ती
पीड़ित 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी।
युवक ने खुद को “सौरभ सिंह” नाम का हिंदू बताया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
छेड़छाड़ कर बनाए अश्लील फोटो-वीडियो
लड़की का आरोप है कि शोएब अख्तर ने एक दिन उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए।
कुछ समय बाद उसे पता चला कि युवक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और उसका असली नाम शोएब अख्तर है।
बातचीत बंद करने पर देने लगा धमकी
सच्चाई पता चलने के बाद लड़की ने उससे बातचीत बंद कर दी।
आरोप है कि इसके बाद शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
विरोध करने पर वायरल किए फोटो-वीडियो
पीड़िता के मुताबिक जब उसने धर्मांतरण से इनकार किया तो आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर दिए।
इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
सनातन संघ संगठन ने पकड़ा आरोपी
संगठन के लोगों ने पुलिस को सौंपा
रविवार शाम सनातन संघ संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी शोएब अख्तर को पकड़कर सैरपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
संगठन के जिला अध्यक्ष अभय सिंह चौहान ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
6 महीने से जुटा रहे थे जानकारी
अभय सिंह चौहान का आरोप है कि शोएब हिंदू नाम बताकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता था और उन्हें अपने जाल में फंसाता था।
उन्होंने दावा किया कि आरोपी संबंध बनाने के बाद लड़कियों के अश्लील फोटो-वीडियो बनाता था और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण का दबाव डालता था।
मोबाइल से मिले कई लड़कियों के फोटो-वीडियो
संगठन के लोगों का दावा है कि आरोपी के मोबाइल फोन से 13-14 लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं।
हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गोंडा का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी शोएब अख्तर पुत्र सुबराती, गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कर्दा का रहने वाला है।
वह लखनऊ के रैथा रोड छठामील चौराहा पर “प्रोफेशनल शोएब अख्तर सैलून” नाम से नाई की दुकान चलाता था।
पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा
धर्मांतरण और IT एक्ट में केस
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर शोएब अख्तर के खिलाफ धर्मांतरण, आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एडीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है।
भाजपा नेता ने पहले ही जताई थी आशंका
बीकेटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह ने करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया पर आरोपी को लेकर पोस्ट साझा की थी।
उन्होंने दावा किया था कि शोएब मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है और किसी हिंदू लड़की को निशाना बना सकता है।
कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस के हाथ लगी
पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से 19 सेकंड की एक कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है।
रिकॉर्डिंग में आरोपी सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणियों को लेकर किसी युवक से बात कर रहा है।
“तुम्हारे ऊपर कोई कार्रवाई होगी तो हम हैं”
रिकॉर्डिंग में दूसरी तरफ से बात कर रहा युवक कहता सुनाई दे रहा है—
“दुनिया है, लोग कमेंट करते रहेंगे… तुम्हारे ऊपर कोई कार्रवाई होगी तो हम हैं।”
पुलिस अब कॉल रिकॉर्डिंग में दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस कर रही पूरे नेटवर्क की जांच
पुलिस अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल डेटा और संपर्कों की जांच कर रही है।
साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस मामले में कोई और लोग भी शामिल हैं।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).