3

Recent News

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों को मिला खास गुडी बैग, जानें किस राज्य का कौन-सा प्रोडक्ट हुआ शामिल?

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

3

Recent News

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Breaking News

UP News: शादी के 13 दिन बाद दुल्हन की चौंकाने वाली मौत, घर में थी सुहागिन पूजा.. वो अचानक तीसरी मंजिल से कैसे गिरी?

UP News: शादी के 13 दिन बाद दुल्हन की चौंकाने वाली मौत, घर में थी सुहागिन पूजा.. वो अचानक तीसरी मंजिल से कैसे गिरी?

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिशन कंपाउंड इलाके में रहने वाली प्रियंका मिश्रा तीसरी मंजिल से गिर गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है। पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गोरखपुर की रहने वाली थी प्रियंका

प्रियंका उर्फ ज्योति मूल रूप से गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर की रहने वाली थीं। वह पिता श्रीप्रकाश मिश्रा की छोटी बेटी थीं।

28 अप्रैल को उनकी शादी मिशन कंपाउंड निवासी शुभम मिश्रा से हुई थी। शुभम ने BAMS की पढ़ाई की हुई है। परिवार के मुताबिक यह रिश्ता एक मैरिज वेबसाइट के जरिए तय हुआ था। पिछले साल जून में दोनों की सगाई हुई थी और करीब 10 महीने बाद शादी संपन्न हुई थी।

पति ने बताया कैसे हुआ हादसा

पति शुभम मिश्रा के मुताबिक सोमवार शाम घर में सुहागिन पूजा चल रही थी। पूजा खत्म होने के बाद प्रियंका तीसरी मंजिल पर चली गईं।

शुभम का कहना है कि प्रियंका ग्रिल के बाहर पैर लटकाकर बैठी थीं और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गईं। जैसे ही वह गिरीं, घर में चीख-पुकार मच गई और पड़ोसी व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।

पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन प्रियंका को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

प्रियंका की मौत की खबर मिलते ही गोरखपुर से उनके पिता, भाई और अन्य परिजन रात में ही झांसी पहुंच गए। मंगलवार सुबह जब उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस में बेटी का शव देखा तो परिवार टूट गया।

भाई रत्नेश का कहना है कि प्रियंका बहुत समझदार थी और वह कभी इस तरह छत पर जाकर नहीं बैठती थी। परिवार का दावा है कि घटना से करीब 20 मिनट पहले प्रियंका ने अपनी मां को फोन किया था और जरूरी बात करना चाहती थी, लेकिन मां घर पर नहीं थीं।

कुछ देर बाद परिवार को प्रियंका की मौत की सूचना मिली।

गहनों की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले सोने के गहनों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर प्रियंका को प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों का कहना है कि प्रियंका को साजिश के तहत छत पर ले जाकर धक्का दिया गया। उन्होंने इस मामले में पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने पति और सास-ससुर को हिरासत में लिया

प्रीति सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर पति शुभम, सास और ससुर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

पढ़ाई में तेज थी प्रियंका

परिवार के मुताबिक प्रियंका ने अंग्रेजी विषय से डबल MA और B.Ed किया था। वह परिवार की इकलौती बहन थीं और घर में सभी की लाडली थीं।

कुछ दिन पहले ही पूरे अरमानों के साथ उनकी शादी की गई थी, लेकिन शादी के दो हफ्ते के भीतर ही उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।

जांच के बाद साफ होगी मौत की असली वजह

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।