Today Big News Hindi: बांग्लादेश के चटगांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी नरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव चटगांव के खुल्शी इलाके में स्थित भारत के सहायक उच्चायोग कार्यालय से बरामद किया गया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामले की जांच जारी है।
कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे, पुलिस को बुलाया गया
मंगलवार सुबह जब 35 वर्षीय नरेंद्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे, तो वहां मौजूद अन्य अधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने पहले खुद दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर से नरेंद्र का शव बरामद किया।
हरियाणा के रहने वाले थे नरेंद्र, सुरक्षा अधिकारी के पद पर थे तैनात
मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम राम निवास बताया जा रहा है। नरेंद्र चटगांव स्थित भारतीय उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थे।
बाथरूम के पास मिला शव, मौत के कारणों पर सस्पेंस
पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र का शव पुरानी वीजा सेंटर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर एक डेटा एंट्री रूम के बाथरूम के दरवाजे के पास मिला।
चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर आशंका है कि रात के समय बाथरूम जाते हुए उनकी मौत हुई होगी, लेकिन अभी तक किसी भी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्टमार्टम के बाद ही खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
फिलहाल इस मामले में अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
जांच जारी, भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा शव
चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद शव को भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संवेदनशील माना जा रहा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).