3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Crime News Hindi: यूपी में दुष्कर्म पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, रेपिस्ट के भाई ने घर में घुसकर मार डाला..

Crime News Hindi: यूपी में दुष्कर्म पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, रेपिस्ट के भाई ने घर में घुसकर मार डाला..

Crime News Hindi: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दुष्कर्म पीड़िता युवती की घर में घुसकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी, पहले से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुके युवक का भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थानाभवन क्षेत्र के सोंटा रसूलपुर गांव की घटना

यह मामला शामली जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर का है। शुक्रवार दोपहर को हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक अचानक पीड़िता के घर में घुस गया। परिजनों का आरोप है कि उसने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन

युवती की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर में बंद कर दिया, फिर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी हिरासत में

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पहले से जुड़ा है दुष्कर्म का मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक उस व्यक्ति का भाई है, जिसे पहले इसी युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था और वह जमानत पर बाहर आया था। इस कनेक्शन को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे केवल दुष्कर्म का प्रयास था या कोई अन्य साजिश भी हो सकती है।

इलाके में तनाव, लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर और गुस्से का माहौल है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि पहले दुष्कर्म का आरोपी जमानत पर बाहर आया और अब उसके परिवार से जुड़ा यह गंभीर अपराध सामने आया।