3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

UP Shocking News: ससुर ने किया महिला दरोगा के साथ रेप? थाने में हंगामा! अपनी ही पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप..

UP Shocking News: ससुर ने किया महिला दरोगा के साथ रेप? थाने में हंगामा! अपनी ही पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप..

UP Shocking News: लखनऊ से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला दरोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म और पति पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा शुरुआती कार्रवाई न करने से नाराज दरोगा ने परिवार और किसान यूनियन के साथ थाने में प्रदर्शन किया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

प्रयागराज में तैनात हैं महिला दरोगा

पीड़िता के अनुसार, वह वर्तमान में प्रयागराज में तैनात हैं। उनकी शादी पिछले साल लखनऊ के पारा इलाके में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के साथ उनका विवाद शुरू हो गया था।

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

महिला दरोगा का आरोप है कि शादी के बाद ससुर, पति, सास और ननद उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। उन पर जातिसूचक टिप्पणियां की जाती थीं और लगातार मानसिक दबाव बनाया जाता था।

नौकरी छोड़ने का दबाव और दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी दौरान ससुर ने कथित तौर पर उनके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उन्हें चूहे मारने की दवा खिलाने की कोशिश की गई।

परिजनों को भी दी गई धमकी

महिला दरोगा का कहना है कि जब उनके पिता ससुराल पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें असलहे के बल पर धमकाया। इससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

कार्रवाई न होने पर थाने में प्रदर्शन

पीड़िता ने बताया कि चार दिन पहले पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर वह अपने मायके वालों और किसान यूनियन के साथ थाने पहुंचीं और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुईं दरोगा

प्रदर्शन के दौरान महिला दरोगा ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया और इसी बीच वह बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।

दोनों पक्षों पर FIR दर्ज, जांच जारी

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।