3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

West Bengal में अभिषेक बनर्जी की भयंकर पिटाई: पत्थर, अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, हेलमेट पहनाकर निकाला गया..

West Bengal में अभिषेक बनर्जी की भयंकर पिटाई: पत्थर, अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, हेलमेट पहनाकर निकाला गया..

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में शनिवार शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। वे चुनावी हिंसा के पीड़ित पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचते ही हालात बेकाबू हो गए।

सोनारपुर पहुंचते ही घेरकर किया हमला

आरोप है कि जैसे ही अभिषेक बनर्जी सोनारपुर दक्षिण इलाके में पहुंचे, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। नारेबाजी के बीच उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

पत्थर, जूते और अंडों से हमला, शर्ट फाड़ी गई

घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अभिषेक बनर्जी पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके। इस दौरान उनकी शर्ट भी फाड़ दी गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनाकर वहां से बाहर निकाला गया।

अभिषेक बोले- ‘ये पहले से प्लान था’

घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह हमला पहले से प्लान किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस मौजूद नहीं थी और हमलावर उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचाना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि हेलमेट की वजह से उनका सिर बच गया और वे इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं हैं।

हाईकोर्ट जाने और राज्यपाल से शिकायत की बात

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और वे इस मामले को हाईकोर्ट में उठाएंगे। साथ ही राज्यपाल को भी इसकी जानकारी देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक स्थानीय पुलिस पीड़ितों को सुरक्षा नहीं देती, वे इलाके को नहीं छोड़ेंगे।

सोनारपुर: चुनावी हिंसा के लिए संवेदनशील इलाका

दक्षिण 24 परगना का सोनारपुर क्षेत्र लंबे समय से राजनीतिक हिंसा के लिए संवेदनशील माना जाता है। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला रहता है और चुनावों के दौरान व बाद में हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं।

पहले भी हुई थी आगजनी की घटना

मई 2026 में सोनारपुर के कामराबाद नस्करपाड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता सौमेन दास के घर में आग लगाने का मामला सामने आया था। आरोप था कि पहले उन्हें धमकियां दी गईं और बाद में घर को आग के हवाले कर दिया गया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और चुनावी समीकरण

इस क्षेत्र से भाजपा की रूपा गांगुली विधायक हैं, जिन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा को हराया था। यह इलाका राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील बना हुआ है।

CID ने भेजा समन, सोमवार को पेशी

इसी बीच, पश्चिम बंगाल CID ने अभिषेक बनर्जी को कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में समन भेजा है। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे भवानी भवन स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

अमित शाह पर बयान को लेकर भी विवाद

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 15 मई को एक FIR भी दर्ज की गई थी। उन पर चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित भड़काऊ और धमकी भरे बयान देने का आरोप है।

राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ा तनाव

चुनाव के दौरान अभिषेक बनर्जी और बीजेपी नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इससे इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ था।

बंगाल में बदलते राजनीतिक हालात

हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। ऐसे में राज्य की राजनीति और भी ज्यादा संवेदनशील हो गई है, जहां छोटी घटनाएं भी बड़े विवाद का रूप ले रही हैं।