3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

BMW Accident: 250 की स्पीड में डिवाइडर से टकराई कार, 2 की मौत.. एक वायरल वीडियो इसी हादसे का बताया जा रहा..

BMW Accident: 250 की स्पीड में डिवाइडर से टकराई कार, 2 की मौत.. एक वायरल वीडियो इसी हादसे का बताया जा रहा..

BMW Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बदलापुर के पास तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका इंजन कई मीटर दूर जा गिरा। अब पुलिस हादसे से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो की भी जांच कर रही है।

तेज रफ्तार BMW डिवाइडर से टकराई

पुलिस के मुताबिक यह हादसा बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुआ। तेज रफ्तार BMW कार अचानक डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई हिस्सों में टूट गई। कार का इंजन दुर्घटना स्थल से लगभग 30 मीटर दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में दो लोगों की मौत

इस दुर्घटना में योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) की मौत हो गई। दोनों मुंबई के बांद्रा इलाके के रहने वाले थे।

वहीं कार चला रहा अंगद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक BMW कार अंगद की ही थी।

251kmph स्पीड वाले वीडियो की जांच कर रही पुलिस

पुलिस को एक सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिली है, जिसमें कथित तौर पर हादसे से कुछ समय पहले कार को 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाते हुए रिकॉर्ड किया गया था।

अब पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और स्टंट जैसी गतिविधियों की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।

जन्मदिन सेलिब्रेशन के बाद निकले थे तीनों

पुलिस के मुताबिक मृतक योगेश नेगी का जन्मदिन था। शनिवार शाम को अंगद, योगेश और रेबेका बदलापुर पश्चिम इलाके में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे।

जांच के दौरान पुलिस को लगभग 9 हजार रुपए का बिल भी मिला है। पार्टी के बाद तीनों एक्सप्रेसवे की ओर निकल गए थे।

बैरिकेड से बचने की कोशिश में हादसे की आशंका

पुलिस ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर कॉन्क्रीट बैरिकेड लगाए गए हैं ताकि वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सके।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आशंका है कि तेज रफ्तार के दौरान चालक ने बैरिकेड से बचने की कोशिश की होगी। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच के डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर के बाद कार उछल गई और डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुक गई।

चश्मदीद ने बताई हादसे की पूरी कहानी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह शनिवार देर रात टहल रहा था। उसके मुताबिक रात करीब 2 से 3 बजे के बीच BMW कार दो बार बहुत तेज रफ्तार में वहां से गुजरी थी।

चश्मदीद ने बताया कि तीसरी बार अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

जांच में सोशल मीडिया वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से मिले सबूतों को शामिल किया जा रहा है।