3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Pune Ketan Murder Case: एक दिन पहले कैफे में रची गई साजिश; प्लान B भी था तैयार, तीन सुरागों ने खोला पूरा राज..

Pune Ketan Murder Case: एक दिन पहले कैफे में रची गई साजिश; प्लान B भी था तैयार, तीन सुरागों ने खोला पूरा राज..

Pune Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले ने लोगों को इसलिए भी हैरान कर दिया क्योंकि जिस लड़की के साथ केतन की शादी होने वाली थी, उसी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंगेतर सिया गोयल ने कथित तौर पर अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। जांच में तीन ऐसे बड़े सुराग मिले, जिनकी वजह से पूरा मामला पलट गया।

हत्या से पहले कैफे में हुई थी सिया और चेतन की मुलाकात

पुलिस के मुताबिक, केतन की मौत से एक दिन पहले यानी 17 जून को सिया अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी से एक कैफे में मिली थी। जांच एजेंसियों का कहना है कि इसी मुलाकात में लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने की योजना पर चर्चा हुई थी।

बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले ही वह जगह भी देख ली थी जहां से केतन को धक्का दिया जाना था। अगर वह वहां भी बच जाता, तो उसके बाद सड़क हादसे के जरिए हत्या करने का बैकअप प्लान भी तैयार किया गया था।

अगर किले वाली योजना फेल होती तो था प्लान B

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन ने सिर्फ लोहगढ़ किले वाली योजना पर भरोसा नहीं किया था। जांच के मुताबिक, दोनों ने एक बैकअप प्लान भी तैयार रखा था। अगर केतन किले से धक्का देने के बाद भी बच जाता, तो 20 जून के बाद उसे सड़क हादसे के जरिए मारने की साजिश भी बनाई गई थी।

31 मई को आया था हत्या का पहला ख्याल

पुलिस जांच के मुताबिक, 11 फरवरी को सगाई के बाद केतन अक्सर सिया को घूमाने ले जाता था। केतन को ट्रैकिंग का शौक था। 31 मई को दोनों लोहगढ़ किले गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दोनों किले की सबसे ऊंची जगह पहुंचे तो उसी समय सिया के मन में कथित तौर पर पहली बार केतन को पहाड़ी से धक्का देने का विचार आया।

दूसरी कोशिश में बच गया था केतन

पुलिस के अनुसार, 14 जून को सिया ने एक बार फिर केतन को लोहगढ़ किले चलने के लिए कहा। दोनों वहां पहुंचे और आरोप है कि सिया ने पीछे से उसे धक्का दिया।

हालांकि, रास्ते में एक पेड़ का सहारा मिलने से केतन की जान बच गई। जब केतन ने पूछा कि धक्का क्यों दिया, तब सिया ने सांप दिखाई देने की बात कहकर उसे हादसा बताने की कोशिश की।

घर लौटने के बाद केतन ने परिवार वालों से कहा था कि सिया की वजह से उसकी जान बच गई।

तीसरी कोशिश में प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 18 जून को सिया ने प्री-वेडिंग फोटोशूट का बहाना बनाकर केतन को फिर लोहगढ़ किले बुलाया।

बताया जा रहा है कि इस बार पीछे-पीछे चेतन भी मौजूद था। आरोप है कि जब केतन पहाड़ियों की तरफ देख रहा था, तब दोनों ने पीछे से धक्का दे दिया।

तीन बड़े सुरागों ने खोला पूरा राज

पहला सुराग: सिया के हावभाव से परिवार को हुआ शक

21 जून को सिया केतन के घर पहुंची। परिवार के मुताबिक, जब केतन की बहन ने पूछा कि केतन कैसे गिरा, तो सिया के चेहरे के हावभाव अचानक बदल गए।

उसे ठीक से जवाब देते नहीं देख परिवार को शक हुआ। केतन की बहन ने पिता विशाल अग्रवाल से कहा कि केतन अच्छा ट्रैकर था और उसकी मौत सामान्य हादसा नहीं लग रही।

दूसरा सुराग: CCTV में दिखा हुडी पहना युवक

पुलिस ने लोहगढ़ किले के CCTV फुटेज खंगाले। इनमें एक युवक कई बार सिया और केतन के आसपास दिखाई दिया।

हैरानी वाली बात यह थी कि भीषण गर्मी और किले की चढ़ाई के बावजूद वह हुडी पहनकर आया था। पुलिस का मानना है कि वह अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था।

तीसरा सुराग: एक नंबर पर 2004 कॉल

पुलिस की जांच में सामने आया कि जनवरी से लेकर हत्या वाले दिन सुबह तक सिया ने एक नंबर पर 2004 बार कॉल किए थे।

इन कॉल्स में करीब 338 घंटे बातचीत हुई थी। यानी औसतन हर दिन करीब 11 कॉल और लगभग 2 घंटे की बातचीत होती थी।

जांच में यह नंबर पुणे के व्यापारी परिवार से जुड़े चेतन चौधरी का निकला।

सिया और चेतन से आमने-सामने पूछताछ

पुलिस ने सिया और चेतन को 7 दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है।

इसके अलावा चेतन की दुकान में काम करने वाले नीरज को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस को शक है कि घटना वाले दिन चेतन ने नीरज का फोन इस्तेमाल किया था।

पुलिस जांच में सामने आई हत्या की दो संभावित वजहें

जांच एजेंसियों के मुताबिक पहली वजह यह हो सकती है कि सिया शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी और परिवार के दबाव में यह रिश्ता आगे बढ़ रहा था।

दूसरी वजह यह बताई जा रही है कि सिया और चेतन रिश्ते से बाहर निकलना चाहते थे लेकिन परिवार की बदनामी के डर से सीधे भागना नहीं चाहते थे।

करोड़ों की शादी की तैयारी चल रही थी

केतन अग्रवाल पुणे के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी परिवार से जुड़े थे। वह सक्सेस ग्रुप में डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) थे।

नवंबर में दोनों की शादी होनी थी। शादी के लिए राजस्थान में करीब 17 करोड़ रुपए का पैलेस बुक किया गया था। मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्लेन भी बुक किए गए थे।

सोशल मीडिया पर दिखता था रोमांटिक रिश्ता

हत्या से पहले तक सिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थी।

प्रपोजल, डांस, गले मिलने और साथ बिताए गए कई खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद थीं। फरवरी में सगाई के बाद सिया ने एक पोस्ट में लिखा था – “मेरे दिल को उसका घर मिले एक महीना पूरा हुआ।”