UP BJP New Team: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में सामाजिक समीकरणों पर खास फोकस किया गया है। पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को ज्यादा प्रतिनिधित्व देते हुए कई बड़े पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
नई सूची में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 संगठन मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया गया है।
नीरज सिंह, पूजा पाल और सुरेश राणा को बड़ी जिम्मेदारी
नई टीम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा पूर्व मंत्री सुरेश राणा और पूजा पाल को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष
- सुरेश राणा
- सत्यपाल सैनी
- ब्रज बहादुर
- डॉ. धर्मेंद्र सिंह
- मोहित बेनीवाल
- देवेश कोरी
- प्रियंका रावत
- दुर्विजय शाक्य
- रमेश सिंह
- नीरज सिंह
- अर्चना मिश्रा
- पूजा पाल
- शंकर गिरी
- कामेश्वर सिंह
- कृतिका अग्रवाल
- सुरेश मौर्य
- राजेश यादव
- कृष्ण बिहारी राय
- आलोक गुप्ता
इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश महामंत्री
- रामप्रताप सिंह चौहान
- गीता शाक्य
- अभिजात मिश्रा
- उपेंद्र रावत
- संजय राय
- शंकर लोधी
- दिलीप पटेल
- राजेश चौधरी
संगठन मंत्री के पद पर इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- विजय शिवहरे
- बसंत त्यागी
- शिवभूषण सिंह
- सहजानंद राय
- अंकुर शर्मा
- अनिल यादव
- अवधेश श्रीवास्तव
- विनय राजभर
- प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा
- किरण लोधी निषाद
- एकेश बिंद
- सचिता सिंह चौहान (लूनिया)
- रजनी पांडेय
- राहुल वाल्मीकि
- महामेधा नागर
- दीपमाला संतोषी
- सुहासिनी जायसवाल
- यतेन्द्र शर्मा
- आकांक्षा सोनकर
क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा
भाजपा ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
- नवाब सिंह नागर – पश्चिम क्षेत्र
- पूरन लाल लोधी – ब्रज क्षेत्र
- राम किशोर साहू – कानपुर क्षेत्र
- अवधेश द्विवेदी – अवध क्षेत्र
- अशोक चौरसिया – काशी क्षेत्र
- विनोद राय – गोरखपुर क्षेत्र
मोर्चा अध्यक्षों को भी मिली नई जिम्मेदारी
पार्टी ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
- रोहित मिश्रा – युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
- प्रकाश पाल – पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
- देवेंद्र सिंह – किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
- अशोक रावत – अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
- सरोज कुशवाहा – महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
- विद्याभूषण गोंड – अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी इन्हें मिली
भाजपा ने मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी नई नियुक्तियां की हैं।
- दिनेश प्रताप सिंह – मुख्य प्रवक्ता
- मनीष दीक्षित – प्रदेश मीडिया संयोजक
- हिमांशु राज पंडित – प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
कार्यालय पदाधिकारियों के नाम भी घोषित
- भारत दीक्षित – कार्यालय मंत्री
- अतुल अवस्थी – कार्यालय सह-मंत्री
- लक्ष्मण सिंह – कार्यालय सह-मंत्री
यह पूरी सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी की गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).