3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

UP Accident News: ड्यूटी के दौरान 2 सिपाहियों को कंटेनर ने कुचला, 1 की मौत.. चालक की भी गई जान!

UP Accident News: ड्यूटी के दौरान 2 सिपाहियों को कंटेनर ने कुचला, 1 की मौत.. चालक की भी गई जान!

UP Accident News: कानपुर में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बर्रा एलिवेटेड रोड पर ड्यूटी के दौरान दो ट्रैफिक सिपाही सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब दोनों पुलिसकर्मी एक ट्रक चालक के दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। हादसे के बाद इलाके में करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

नौबस्ता चौराहे पर थी दोनों ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी

जानकारी के अनुसार ट्रैफिक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और राकेश कुमार की ड्यूटी नौबस्ता चौराहे पर लगी थी। सोमवार तड़के करीब 4 बजे झारखंड नंबर का एक खाली ट्रक नौबस्ता रैंप के रास्ते पनकी स्थित प्लांट की तरफ जा रहा था। दोनों सिपाहियों ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने की बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी।

शक होने पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक का किया पीछा

जब चालक ने ट्रक नहीं रोका तो दोनों सिपाहियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने ट्रक का पीछा करना शुरू किया। बर्रा बाईपास स्थित प्रिया नर्सिंग हॉस्पिटल के सामने एलिवेटेड फ्लाईओवर पर उन्होंने ट्रक को रोक लिया और चालक को नीचे उतारकर उसके कागजात की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पीछे से आए कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर

दोनों ट्रैफिक सिपाही ट्रक के पीछे खड़े होकर चालक के दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे माल से लदे एक कंटेनर ने ट्रक में तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। इस दौरान ट्रक चालक और दोनों सिपाही भी उसके साथ घिसटते चले गए।

हादसे में सिपाही जितेंद्र कुमार की मौके पर मौत

इस हादसे में ट्रैफिक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथी राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राकेश को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक जितेंद्र कुमार वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे। वहीं घायल सिपाही राकेश कुमार बुलंदशहर के निवासी बताए जा रहे हैं।

ट्रक चालक की पहचान बिहार के रितेश कुमार यादव के रूप में हुई

पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक चालक की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले 24 वर्षीय रितेश कुमार यादव के रूप में हुई है। वह ट्रक लेकर पनकी स्थित प्लांट की तरफ जा रहा था।

बताया गया कि दस्तावेज जांच के दौरान रितेश ने ट्रक मालिक राजेश यादव से फोन पर दोनों सिपाहियों की बात भी कराई थी। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद जितेंद्र कुमार और चालक रितेश कंटेनर की चपेट में आ गए जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर दो घंटे तक लगा जाम

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा और डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई। हादसे के कारण एलिवेटेड रोड पर लगभग दो घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा।

पांच साल पहले हुई थी जितेंद्र की शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के भाई ख्याली राम ने बताया कि वह आगरा में सैलून चलाते हैं। जितेंद्र की शादी 2 दिसंबर 2020 को पीएसी में तैनात इटावा निवासी कैलाशचंद्र की बेटी वर्षा के साथ हुई थी।

जितेंद्र की ढाई साल की एक बेटी भूमिका भी है। परिवार में उनके पिता वीधाराम मजदूरी करते थे, मां फूलवती हैं और पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे जितेंद्र

जितेंद्र के बहनोई केशव ने बताया कि हादसे की जानकारी गांव के पास रहने वाले एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने दी थी। शादी के बाद जितेंद्र अपनी पत्नी और बेटी के साथ कानपुर के निराला नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।