3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Pilibhit News: लाइसेंसी बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे समेत 4 को लगी गोली.. 3 गिरफ्तार! वजह हैरान करने वाली..

Pilibhit News: लाइसेंसी बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे समेत 4 को लगी गोली.. 3 गिरफ्तार! वजह हैरान करने वाली..

Pilibhit News: पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीकांड में एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां

जानकारी के मुताबिक, माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

6 वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल

फायरिंग की घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में अंजली पुत्री छत्रपाल (16 वर्ष) के गर्दन में छर्रे लगे हैं। वहीं दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम की जांघ में गोली लगी। दिनेश का 6 वर्षीय बेटा यश भी छर्रों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा प्रीति देवी पत्नी दिनेश भी घायल हुई हैं।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

डायल 112 टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

गोलीबारी की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माधोटांडा पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने फायरिंग के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह की जांच की जा रही है।

एसपी बोले- “तीन महीने पुराना विवाद”

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गोलीकांड की जड़ करीब तीन महीने पुराना विवाद है। उस समय दोनों पक्षों के बीच कपड़े सुखाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। रात एक बार फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से उठे कानून व्यवस्था पर सवाल

पीलीभीत में हाल के दिनों में गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले बिलसंडा क्षेत्र में एक व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा बिलसंडा के एक बारात घर में भी गोली चलने की घटना हुई थी। अब माधोटांडा के कुंवरपुर गांव में हुए इस नए गोलीकांड में चार लोगों के घायल होने के बाद जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बन रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के सामने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है।