3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Crime News: 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए पिता को मारी 6 गोलियां, मौत.. 8 साल पहले भाई पर भी किया था फायर!

Crime News: 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए पिता को मारी 6 गोलियां, मौत.. 8 साल पहले भाई पर भी किया था फायर!

Crime News: गाजियाबाद के मोदीनगर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में देर रात घर पहुंचा था। पिता ने उसे डांट दिया, जिसके बाद गुस्से में उसने अवैध पिस्टल से पिता पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

मोदीनगर में आधी रात को हुई सनसनीखेज वारदात

यह घटना गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुदाना गांव की है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय हरिओम चौधरी के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 12 बजे उनका बड़ा बेटा निखिल (32) शराब पीकर घर पहुंचा। पिता ने शराब पीकर आने पर उसे फटकार लगाई, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि निखिल ने अवैध पिस्टल निकाल ली और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।

चेहरे, सीने और पेट में मारी 6 गोलियां

शोर सुनकर हरिओम की पत्नी अनीता और छोटा बेटा नीशू भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन इससे पहले कि कोई स्थिति संभाल पाता, आरोपी ने पिता पर लगातार 6 गोलियां दाग दीं। गोलियां हरिओम के चेहरे, सीने और पेट में लगीं।

गोली लगते ही हरिओम जमीन पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, बोली- ‘तूने पूरा घर उजाड़ दिया’

पति की लाश देखकर पत्नी अनीता बेसुध हो गईं। उन्होंने आरोपी बेटे से कहा, “तूने पूरा घर उजाड़ दिया।” इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

150 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि हरिओम चौधरी संपन्न किसान थे। उनके नाम पर मोदीनगर में करीब 75 बीघा जमीन और दिल्ली-मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने एक मार्केट है। उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

परिवार में पत्नी अनीता, बड़ा बेटा निखिल और छोटा बेटा नीशू हैं। दोनों बेटों की अभी शादी नहीं हुई है।

25 बीघा जमीन पहले ही मिल चुकी थी, फिर भी चाहता था पूरी संपत्ति

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के अनुसार, निखिल शराब का आदी था और इसी वजह से उसका पिता से अक्सर विवाद होता रहता था।

हरिओम चौधरी ने पहले ही निखिल के नाम 25 बीघा जमीन और मार्केट में कुछ दुकानें कर दी थीं। इसके बावजूद निखिल बाकी संपत्ति भी अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था।

हरिओम का कहना था कि अगर पूरी संपत्ति बेटे के नाम कर दी गई तो वह जमीन बेचकर शराब में पैसा उड़ा देगा। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

8 साल पहले छोटे भाई को भी मारने की कर चुका था कोशिश

पुलिस के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब निखिल ने परिवार पर हमला किया हो। करीब 8 साल पहले उसने अपने छोटे भाई नीशू पर भी गोली चला दी थी। हालांकि उस समय नीशू की जान बच गई थी।

इस पुराने मामले के बाद भी परिवार में विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था और अब वही विवाद पिता की हत्या तक पहुंच गया।

आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि परिजनों ने जमीन विवाद की जानकारी दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपी बेटे निखिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वारदात के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।