3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

UP Accident News: नींद में दीवार तोड़कर आई मौत! टायर फटने से ट्रक घर में घुसा, सो रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत..

UP Accident News: नींद में दीवार तोड़कर आई मौत! टायर फटने से ट्रक घर में घुसा, सो रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत..

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से सोनभद्र जा रहा सीमेंट से लदा एक ट्रक अचानक टायर फटने के बाद बेकाबू हो गया और सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा। हादसे के वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। ट्रक के घर में घुसते ही जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में खुशहाल परिवार मातम में बदल गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सुबह 3 बजे हुआ हादसा, तेज धमाके से दहल गया इलाका

यह हादसा मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन चौराहे पर वाराणसी-सोनभद्र मार्ग पर सुबह करीब 3 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा सीमेंट से लदा ट्रक अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने मकान में घुस गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घर का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

घर में सो रहे 3 लोगों की मौके पर मौत

हादसे में ट्रक के नीचे दबने से 47 वर्षीय राजाराम, 70 वर्षीय सुखिया और 45 वर्षीय चांदतारा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं 12 वर्षीय सुहानी और 45 वर्षीय सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

क्रेन की मदद से घर से निकाला गया ट्रक

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रक मकान के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था। काफी देर तक चले राहत अभियान के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी बोले- टायर फटने के बाद हुआ हादसा

मिर्जापुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि वाराणसी से सोनभद्र जा रहा एक ट्रक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर घर में घुस गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

मृतकों के परिजनों के मुताबिक, हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही सेकंड में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तकनीकी जांच भी कराई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा केवल टायर फटने से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।