3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

UP News: 3 महीने पहले भर्ती हुए सिपाही ने सर्विस राइफल से दी जान, साथी ने बचाने की कोशिश की तो किया हवाई फायर..

UP News: 3 महीने पहले भर्ती हुए सिपाही ने सर्विस राइफल से दी जान, साथी ने बचाने की कोशिश की तो किया हवाई फायर..

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां महज तीन महीने पहले पुलिस विभाग में भर्ती हुए 25 वर्षीय सिपाही ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने अपने साथी सिपाही को भी धमकी दी और हवाई फायरिंग की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस युवती से वह प्रेम करता था, उसकी एक महीने पहले शादी हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

तड़के 3 बजे नहर किनारे खुद को मारी गोली

यह घटना बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे के लखावटी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सिपाही सुधीर ठाकुर (25) अपनी सर्विस राइफल लेकर चौकी से कुछ दूरी पर नहर की ओर चला गया।

साथी सिपाही सौरभ को उस पर शक हुआ तो वह उसके पीछे गया। लेकिन सुधीर ने उसे पीछे आने से मना किया। जब सौरभ नहीं माना तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

साथी को दी गोली मारने की धमकी, फिर की हवाई फायरिंग

सौरभ के मुताबिक, सुधीर लगातार कह रहा था कि वह अब जीना नहीं चाहता। जब सौरभ ने उसे समझाने और रोकने की कोशिश की तो उसने सर्विस राइफल से हवाई फायरिंग कर दी और साथी को भी पास न आने की चेतावनी दी।

स्थिति बिगड़ती देख सौरभ चौकी इंचार्ज को सूचना देने के लिए भागा। इसी दौरान सुधीर ने अपनी गर्दन से राइफल सटाकर ट्रिगर दबा दिया।

पुलिस पहुंची तो सड़क पर पड़ा मिला शव

गोली लगने के बाद सुधीर सड़क पर खून से लथपथ गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

आगरा का रहने वाला था सुधीर ठाकुर

मृतक सिपाही सुधीर ठाकुर मूल रूप से आगरा जिले के इरादतनगर क्षेत्र के संगेचा गांव का रहने वाला था। वह परिवार में तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

उसके बड़े भाई कृष्णा (32) गांव में खेती करते हैं, जबकि छोटा भाई पवन (21) पढ़ाई कर रहा है। पिता जगवीर और मां गुड्डी देवी खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

3 महीने पहले ही लगी थी नौकरी

पुलिस के अनुसार, सुधीर की पुलिस विभाग में भर्ती करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। नौकरी मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस कदम ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

प्रेमिका की शादी के बाद तनाव में रहने लगा था

साथी सिपाही सौरभ ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि सुधीर जिस लड़की से प्रेम करता था, उसकी करीब एक महीने पहले शादी हो गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था।

साथियों ने कई बार उसे समझाने और हिम्मत देने की कोशिश की, लेकिन वह अक्सर कहता था, “मुझे मरना है, अब जीना नहीं चाहता।”

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।