3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Breaking News

Crime News: बीच सड़क पूछा ‘शादी करोगी’? मना करने पर मारी गोली.. चिल्लाते हुए भागा – ‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’

Crime News: बीच सड़क पूछा 'शादी करोगी'? मना करने पर मारी गोली.. चिल्लाते हुए भागा - 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं'

Crime News: मेरठ में एकतरफा प्यार का खौफनाक मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक सिरफिरे युवक ने शादी से इनकार करने पर 24 वर्षीय युवती को बीच सड़क गोली मार दी। पहली गोली मिस हो गई, लेकिन दूसरी गोली युवती के कान के पास लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

रास्ता रोककर शादी का प्रस्ताव रखा, मना करने पर चला दी गोली

घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की गणेशपुरी चौकी से करीब 300 मीटर दूर अंजुम पैलेस के सामने हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी कैफ उर्फ बल्लू ने सड़क पर युवती का रास्ता रोका और उससे शादी करने की बात कही। जब युवती ने साफ इनकार कर दिया तो उसने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

पहली गोली युवती झुक जाने की वजह से निशाने पर नहीं लगी, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायर किया। दूसरी गोली युवती के कान के पास लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी।

सहेली ने दिया धक्का, फिर भी नहीं रुका आरोपी

घटना के दौरान युवती की सहेली ने आरोपी को धक्का देकर रोकने की कोशिश की, जिससे वह कुछ पल के लिए गिर गया। लेकिन उठते ही उसने दूसरी बार गोली चला दी।

वारदात के बाद आरोपी चिल्लाते हुए बोला, “मुझसे शादी नहीं करोगी तो किसी और से भी नहीं करने दूंगा। मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।”

लोगों को मौके पर आता देख वह वहां से फरार हो गया।

बर्थडे के बाद लौट रही थी युवती

घायल युवती की सहेली आयशा ने बताया कि वह लिसाड़ी रोड के 60 फुटा इलाके में अपने पति सरफराज के साथ रहती है। बुधवार को युवती का जन्मदिन था, इसलिए वह उसके घर गई थी और रात वहीं रुकी।

गुरुवार रात करीब 11 बजे सरफराज दोनों को बाइक से घर ले जा रहे थे। युवती बाइक पर पीछे बैठी थी। जैसे ही वे अंजुम पैलेस के पास पहुंचे, तभी आरोपी कैफ उर्फ बल्लू ने बाइक रोक ली।

पहले चाबी निकाली, फिर की मारपीट

आयशा के मुताबिक, आरोपी ने पहले बाइक की चाबी निकाल ली और फिर युवती से बहस शुरू कर दी। जब उसने और उसके पति ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उन्हें भी धक्का दिया और मारपीट करने लगा।

इसके बाद उसने युवती पर शादी का दबाव बनाते हुए कहा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह किसी और से भी शादी नहीं करने देगा। देखते ही देखते उसने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी।

मुझे भी गोली मारने की कोशिश की

आयशा ने बताया कि युवती को गोली मारने के बाद आरोपी ने उसे भी निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, आसपास भीड़ जुटने लगी तो वह मौके से भाग निकला।

घायल युवती को तुरंत केएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शादीशुदा होने के बावजूद बना रहा था शादी का दबाव

आयशा ने बताया कि आरोपी कैफ उर्फ बल्लू गड्ढे वाली मस्जिद के पास रहता है और उसकी शादी अपने मामा की बेटी से हो चुकी है।

इसके बावजूद वह लंबे समय से युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। वह अक्सर उसका पीछा करता और परेशान करता था। बदनामी के डर से युवती ने कभी पुलिस में शिकायत नहीं की। उन्हें अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी बड़ी वारदात तक पहुंच जाएगा।

भाई बोला- पांच दिन पहले ही घर आई थी बहन

घायल युवती के भाई ने बताया कि परिवार में तीन भाई-बहन हैं और घायल युवती सबसे बड़ी है। वह श्यामनगर में ब्यूटी पार्लर में काम करती है।

भाई के मुताबिक, वह पांच दिन पहले ही घर आई थी। रात करीब एक बजे पुलिस घर पहुंची, तब परिवार को घटना की जानकारी मिली।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है। युवती का इलाज जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी कैफ उर्फ बल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।