CJP संसद मार्च: दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। जंतर-मंतर से शुरू हुआ प्रदर्शन संसद भवन की ओर बढ़ा, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, सुरक्षा बढ़ाई और आंसू गैस के गोले दागे। CJP का आरोप है कि इससे पहले जंतर-मंतर पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज के आरोपों से इनकार किया है। दिनभर चले घटनाक्रम के बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल भी समाप्त कर दी।
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का आरोप, कई प्रदर्शनकारी घायल
सोमवार सुबह करीब 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया।
पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कई के सिर भी फूट गए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया।
And it has finally begun.
Security personnel using lathicharge to disperse crowd at CJP protest in Delhi. pic.twitter.com/JYTNKLq0Tj
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 20, 2026
संसद भवन की ओर बढ़ा मार्च, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर से निकला प्रदर्शन धीरे-धीरे संसद भवन की ओर बढ़ा। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने संसद क्षेत्र के सभी प्रमुख गेटों पर सुरक्षा बढ़ा दी।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद संसद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जंतर मंतर पर पुलिस ने
आंसू गैस के गोले छोड़ेCJP संसद चलो मार्च: Jantar Mantar पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंच गए हैं. सभी गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. pic.twitter.com/iKxop42zRv
— News Pinch (@TheNewspinch) July 20, 2026
बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी, कई हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान कई लोग पुलिस की बैरिकेडिंग पार कर गए और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र तक पहुंच गए।
पुलिस ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में लिया। इस दौरान संसद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
मार्च के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन परिसर तक भी पहुंच गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में अलर्ट रहीं और लगातार निगरानी करती रहीं।
अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं लाया गया तो वह स्वयं संसद मार्च के लिए निकलेंगे।
23वें दिन भी अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।
आज उनकी भूख हड़ताल का 23वां दिन है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उन्हें डिस्चार्ज किया जाए ताकि वह संसद मार्च में शामिल हो सकें।
सरकार से बातचीत के लिए जेपी नड्डा से मिले CJP प्रतिनिधि
इधर, CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे।
पार्टी की ओर से सरकार के सामने अपनी मांगें रखी गईं और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की गई।
सरकार से बातचीत शुरू होने के बाद फिलहाल मार्च स्थगित
दिनभर चले प्रदर्शन और तनावपूर्ण माहौल के बाद शाम को बड़ा घटनाक्रम सामने आया।
सरकार और CJP के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत शुरू होने के बाद पार्टी ने अपने संसद मार्च को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक सरकार के साथ वार्ता जारी रहेगी, तब तक विरोध मार्च रोका जाएगा। अब सभी की नजर इस बातचीत के नतीजे पर टिकी है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).