3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Jantar Mantar Protest: डिंपल यादव को हिरासत में लेने का दावा, CJP के समर्थन में मार्च; लखनऊ में सड़क पर लेटे सपाई..

Jantar Mantar Protest: डिंपल यादव को हिरासत में लेने का दावा, CJP के समर्थन में मार्च; लखनऊ में सड़क पर लेटे सपाई..

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन और छात्रों के मुद्दों को लेकर सोमवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। समाजवादी पार्टी (सपा) ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन और प्रिया सरोज समेत पार्टी के कई सांसदों को हिरासत में ले लिया। पार्टी का आरोप है कि सांसद संसद से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च कर रहे थे, तभी पुलिस ने कार्रवाई की। इस बीच उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

संसद से जंतर-मंतर मार्च के दौरान हिरासत का दावा

समाजवादी पार्टी के अनुसार, डिंपल यादव, इकरा हसन, प्रिया सरोज और अन्य सांसद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में संसद से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज उठाने वाले सांसदों को हिरासत में लेना और छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

अखिलेश यादव बोले- सांसद थाने में, बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज

संसद परिसर के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार छात्रों की बात सुनने को तैयार नहीं है।

डिंपल यादव ने कहा- छात्रों की बात सुननी होगी

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि छात्र सिर्फ निष्पक्ष परीक्षा चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि किसान, युवा और आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं दिख रही है। उनके अनुसार अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि छात्रों की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

यूपी में भी सपा और कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

वाराणसी में पुलिस से धक्का-मुक्की

काशी में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

लखनऊ में सड़क पर लेटे सपाई

लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद कई कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें हटाकर गाड़ियों में बैठाया और इको गार्डन ले गई।

आगरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

गोरखपुर में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन

गोरखपुर में सपा के युवा संगठन ने टाउनहॉल चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

इन मांगों में शामिल थे:

  • NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  • जौहर यूनिवर्सिटी का संरक्षण
  • आजम खान की रिहाई
  • सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन
  • शिक्षा व्यवस्था में सुधार

लखनऊ में भाकपा (माले) और आइसा का प्रदर्शन

लखनऊ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन और छात्र संगठन आइसा ने भी प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, निष्पक्ष परीक्षाएं और छात्र आंदोलनों के समर्थन की मांग की।

पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक घमासान

दिल्ली में सांसदों को हिरासत में लिए जाने के दावे और उत्तर प्रदेश में हुए प्रदर्शनों के बाद इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगा रहा है, जबकि मामले को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।