3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Breaking News

Ghaziabad Double Murder: जन्मदिन पर दो बेटों ने मां-बाप की पीट-पीटकर की हत्या, हथौड़े से सिर कुचला..

Ghaziabad Double Murder: जन्मदिन पर दो बेटों ने मां-बाप की पीट-पीटकर की हत्या, हथौड़े से सिर कुचला..

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दो सगे बेटों ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाई जन्मदिन की पार्टी से शराब पीकर लौटे थे और आपस में झगड़ रहे थे। जब माता-पिता ने उन्हें डांटा तो दोनों गुस्से में बेकाबू हो गए। पहले लात-घूंसों से पीटा और फिर हथौड़े से सिर कुचलकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया है।

जन्मदिन की पार्टी के बाद शुरू हुआ खूनी विवाद

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे दोनों भाई जन्मदिन की पार्टी से घर लौटे थे। शराब के नशे में दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस शुरू हो गई। शोर सुनकर मां विमलेश कमरे से बाहर आईं और दोनों को डांटने लगीं। कुछ ही देर बाद पिता गंगाशरण भी वहां पहुंचे और बेटों को समझाने लगे।

लेकिन नशे में धुत दोनों बेटे गुस्से में आ गए। उन्होंने पहले अपने माता-पिता को धक्का देकर जमीन पर गिराया और फिर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हथौड़े से उनके सिर पर कई वार किए।

किराएदार ने सुनी चीखें, डायल-112 पर दी सूचना

घर की पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार जगबीर ने देर रात चीख-पुकार और मारपीट की आवाजें सुनीं। उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि मकान मालिक के घर में गंभीर मारपीट हो रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। घर के अंदर गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। दोनों के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों बेटों को मौके से हिरासत में लिया

पुलिस ने मौके से ही दोनों बेटों ललित (27) और दीपक (25) को हिरासत में ले लिया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

डेयरी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे गंगाशरण

गंगाशरण (55) मूल रूप से बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के सठला गांव के रहने वाले थे। पिछले करीब 20 वर्षों से गाजियाबाद के भीमनगर मोहल्ले में अपने दो मंजिला मकान में परिवार के साथ रह रहे थे।

परिवार में पत्नी विमलेश (50), दो बेटे और दो बेटियां थीं। चारों बच्चों की शादी हो चुकी थी। गंगाशरण डेयरी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने अपने मकान की पहली मंजिल किराए पर दे रखी थी, जबकि वह पत्नी और दोनों बेटों के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे।

शराब की लत ने बर्बाद कर दिया परिवार

पुलिस और परिजनों के मुताबिक दोनों आरोपी बेटे शराब के आदी थे और कोई काम-धंधा नहीं करते थे। अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नियों से मारपीट करते थे। लगातार घरेलू हिंसा से परेशान होकर दोनों की पत्नियां काफी समय पहले ही मायके चली गई थीं।

परिवार के लोग भी दोनों भाइयों की शराब की लत से बेहद परेशान रहते थे।

आरोपी ने पूछताछ में कबूली पूरी वारदात

पुलिस पूछताछ में ललित ने बताया कि वह छोटे भाई दीपक के साथ शराब पीने गया था। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी वजह से देर रात घर लौटे और घर आने के बाद भी झगड़ा जारी रहा।

शोर सुनकर मां बाहर आईं और डांटने लगीं। इसके बाद पिता भी आ गए और दोनों भाइयों को खरी-खोटी सुनाई। नशे में होने की वजह से दोनों ने गुस्से में माता-पिता पर हमला कर दिया।

मामा बोले- दिन में जन्मदिन, रात में मातम

मृतका विमलेश के भाई लेखराज ने बताया कि सोमवार को बड़े बेटे ललित का जन्मदिन था। दिन में घर में कीर्तन कराया गया था और परिवार ने खुशी से जन्मदिन मनाया था।

शाम को दोनों भाई दोस्तों के साथ पार्टी करने चले गए। देर रात पुलिस का फोन आया कि बहन और जीजा की हत्या हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव देखकर सन्न रह गए।

लेखराज के मुताबिक गंगाशरण और विमलेश बेहद सीधे-सादे और मेहनती लोग थे। वे अपने बेटों की शराब की आदत से काफी परेशान रहते थे और अक्सर उन्हें नशा छोड़ने की सलाह देते थे।

किराएदार ने बताया- पहले भी होता था झगड़ा

किराएदार जगबीर ने बताया कि वह अक्टूबर 2025 से इस मकान में रह रहे हैं। दोनों बेटे अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करते थे।

घटना वाली रात भी उन्होंने काफी देर तक चीख-पुकार सुनी। सीढ़ियों का गेट बंद होने के कारण वह अंदर नहीं जा सके, इसलिए तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई, जिससे आरोपी भाग नहीं सके।

पुलिस कर रही है दोनों भाइयों से अलग-अलग पूछताछ

डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। उनके बयानों का मिलान किया जाएगा ताकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

फिलहाल जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।