3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

पीलीभीत: “हमें उठा ले जाएंगे…गैंगस्टर में नामजद आरोपी की सीधी धमकी “बेटी ने लगाईं डीएम से न्याय की गुहार

पीलीभीत: बेटी ने डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई। आरोप है कि धमकियों के डर से वह स्कूल जाने से भी डर रही है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग।

पीलीभीत: “हमें उठा ले जाएंगे…” बेटी की दहला देने वाली गुहार, दबंगों के खौफ में कैद पूरा परिवार, डीएम से लगाई सुरक्षा की फरियाद

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम नकटिया से सामने आया एक मामला कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गांव के एक परिवार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग लंबे समय से पूरे परिवार को धमका रहे हैं, मारपीट कर रहे हैं और झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि शिकायतकर्ता की बेटी ने भी प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे  उठा ले जाने और उसके साथ गलत काम करने की धमकियां दी जा रही हैं। डर इतना बढ़ चुका है कि वह स्कूल जाने से भी भयभीत है।

“हम स्कूल जाने से डरते हैं…” बेटी की दहला देने वाली गुहार

इस पूरे मामले का सबसे संवेदनशील और चिंताजनक पहलू शिकायतकर्ता की बेटी का बयान है। परिवार का कहना है कि बच्ची को अगवा करने और उसके साथ गलत हरकत करने की धमकियां दी जा रही हैं।

बेटी के अनुसार, “हम डर के कारण स्कूल जाने से भी डरते हैं। कहीं हमारे साथ कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए। हमें प्रशासन से अपनी सुरक्षा चाहिए।”

यदि यह आरोप सही हैं, तो मामला केवल आपसी विवाद का नहीं, बल्कि एक बच्ची की सुरक्षा और उसके भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बन जाता है।

दबंगों पर आतंक का आरोप, पूरे परिवार में दहशत

जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने गांव के ही आनंद कुमार वर्मा, राम सिंह, कुंभकरण, हरिशंकर, श्रीकृष्ण, विकास और संदीप समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार आरोपी आए दिन गाली-गलौज करते हैं, जान से मारने की धमकी देते हैं और पूरे परिवार को लगातार भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके 70 वर्षीय वृद्ध पिता अक्सर बीमार रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

घर के बाहर खड़े होकर दी गईं जान से मारने की धमकियां

शिकायत के अनुसार 9 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी कथित रूप से एकजुट होकर शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दीं। परिवार का कहना है कि भय के कारण कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला।

शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है, जिसमें  धमकियां साफ सुनाई दे रही हैं।

भतीजे और पत्नी से मारपीट का आरोप, डायल 112 पर लगाई गुहार

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 21 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:45 बजे शिकायतकर्ता के भतीजे अशोक कुमार के साथ घर के सामने मारपीट की गई। जब शिकायतकर्ता की पत्नी गांव के प्रधान के यहां शिकायत करने जा रही थी, तब उसके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई।

घटना के बाद 112 नंबर पर कॉल की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। बाद में थाने में तहरीर दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

झूठे मुकदमों में फंसाने का भी लगाया आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार परेशान करने के लिए पहले भी कई झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि 24 मई 2026 को दर्ज कराए गए कथित छेड़छाड़ के मामले के समय उसके परिवार के सदस्य किसी समारोह में मौजूद थे और एक सदस्य जनगणना ड्यूटी पर था। इस संबंध में वीडियो और अन्य साक्ष्य होने का भी दावा किया गया है।

गांव में खौफ का माहौल, गवाही देने से डरते हैं लोग

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों के डर और दबंगई के कारण गांव के लोग खुलकर गवाही देने को तैयार नहीं होते। प्रार्थना पत्र में आरोपियों में से एक के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने का भी उल्लेख किया गया है।

डीएम से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार, विशेषकर बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी भी दिन कोई गंभीर घटना हो सकती है।

वहीं, पूरे मामले पर थाना गजरौला प्रभारी निरीक्षक ब्रजवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन की मेड़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।