3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

UP News: आगरा के ताजमहल में कोरियन महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, एक घंटे तक दर्द से रोती रही, नहीं मिली एंबुलेंस..

UP News: आगरा के ताजमहल में कोरियन महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, एक घंटे तक दर्द से रोती रही, नहीं मिली एंबुलेंस..

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक घटना हो गई। दक्षिण कोरिया (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) से आई महिला पर्यटक को एक बंदर ने हाथ में काट लिया, जिससे उनके हाथ से काफी खून बहने लगा। आरोप है कि घटना के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण घायल पर्यटक दर्द से तड़पती रही। मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने लापरवाही बरतने वाले एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को रिपोर्ट भेजी है।

ताजमहल देखने आई थीं दक्षिण कोरिया की पर्यटक

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की किम मेह रविवार सुबह करीब 7 बजे अपने साथी के साथ ताजमहल घूमने पहुंची थीं। उन्होंने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक कर रखी थी।

उन्हें जानकारी मिली कि विदेशी पर्यटकों को टिकट विंडो के पास स्थित काउंटर से मुफ्त में शू-कवर और पानी की बोतल दी जाती है। इसके बाद उनका साथी शू-कवर और पानी की बोतल लेने चला गया, जबकि किम मेह सीढ़ियों के पास खड़ी होकर उसका इंतजार कर रही थीं।

इंतजार के दौरान बंदर ने किया हमला

इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंचा और किम मेह के दाएं हाथ पर काट लिया। हमले के बाद उनके हाथ से खून बहने लगा। महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बंदर को वहां से भगाया।

घटना के बाद महिला दर्द से परेशान हो गईं और उनके साथी ने तुरंत मदद की गुहार लगाई।

एंबुलेंस के इंतजार में बीता करीब एक घंटा

घायल पर्यटक और उनके साथी ने मौके पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों और ASI कर्मचारियों से एंबुलेंस बुलाने की मांग की।

बताया गया कि एंबुलेंस चालक को फोन किया गया। उसने पहले पांच मिनट और फिर दस मिनट में पहुंचने की बात कही, लेकिन करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

इसी दौरान महिला दर्द से तड़पती रही। उनका साथी लगातार पूछता रहा, “Where we go?”

प्राथमिक उपचार के बाद बैटरी कार से अस्पताल भेजा गया

एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर घायल महिला को ताजमहल परिसर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

इसके बाद भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर बैटरी कार मंगाकर उन्हें शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया, जहां आगे का इलाज कराया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के बाद महिला पर्यटक और उनके साथी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

पहले 55 सेकेंड के वीडियो में एक युवक कहता हुआ दिखाई देता है कि बंदर ने विदेशी महिला को काट लिया है और उनके हाथ से खून बह रहा है। वीडियो में वह ताजमहल परिसर में बंदरों के बढ़ते आतंक पर भी चिंता जताता है और उन्हें पकड़ने की मांग करता है।

दूसरे 15 सेकेंड के वीडियो में घायल महिला दर्द से परेशान दिखाई देती हैं। वहीं उनका साथी बार-बार पूछता है, “Where we go?” इस दौरान मौजूद सुरक्षा कर्मी उन्हें डिस्पेंसरी जाने की सलाह देते हैं।

एंबुलेंस चालक के खिलाफ ASI ने भेजी रिपोर्ट

वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि एंबुलेंस चालक राजीव की ड्यूटी सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी।

आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद चालक करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद घायल पर्यटक को बैटरी कार से अस्पताल भेजा गया।

इस मामले में ASI ने एंबुलेंस चालक की लापरवाही को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को रिपोर्ट भेज दी है। आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी।

ताजमहल में बंदरों का बढ़ता खतरा

ताजमहल परिसर में बंदरों की मौजूदगी लंबे समय से पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण रही है। कई बार बंदर पर्यटकों के हाथ से खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं या उन पर हमला कर देते हैं।

इस घटना के बाद एक बार फिर ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि बंदरों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।