3

Recent News

बड़ी खबर: यमन-सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाज किए हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू सदस्य सवार..

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के…

Lift Accident Video: अचानक चल पड़ी लिफ्ट, महिला की फंसकर दर्दनाक मौत; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना..

Lift Accident Video: आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में लिफ्ट का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्केट सेंटर इलाके…

Rahul Gandhi Protest: झुकी दिल्ली पुलिस! पेलेट गन मामले में FIR दर्ज; घायल छात्र को लेकर धरने पर बैठे थे..

Rahul Gandhi Protest: पेलेट गन मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को…

UP News: जब CM योगी के साथ सेल्फी लेने को बेताब हुए जापानी छात्र; भारतीय दर्शन और संस्कृति से कराया परिचय..

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

Pilibhit में सर्राफा दुकान में बड़ी चोरी! लाखों के सोना-चांदी पर हाथ साफ, CCTV फुटेज में तलाशे जा रहे बदमाश..

Pilibhit के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम…

3

Recent News

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के…

Lift Accident Video: आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में लिफ्ट का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्केट सेंटर इलाके…

Rahul Gandhi Protest: पेलेट गन मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को…

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

Pilibhit के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम…

Breaking News

यूपी में दिखा “महिला सशक्तिकरण” – “योगी सरकार” ने दबंगों के मुँह पर मारा जोरदार “तमाचा”

रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – यूपी की योगी सरकार ने एक बार फिर महिला सुरक्षा अधिनियम का हवाला देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। मामला कानपुर का है। जहां एक युवती के साथ कुछ शोहदों ने छेड़खानी जैसी घिनौनी हरकत की थी और विरोध करने पर युवती का घर गिरा दिया था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिसको सरकार नेसंज्ञान में लेकर जांच और कार्रवाई का आदेश दिया था।  
 
शानदार रहा सीएम का आदेश 
 
सीएम के आदेश के बाद बीते मंगलवार की सुबह एसडीएम घाटमपुर में उस स्थान पर पहुंचे जहां शोहदों ने युवती का घर गिरा दिया था। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाक़ात की और उनके बयान दर्ज किये। करीब दो घंटे की जांच के बाद एसडीएम ने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। पूरी जांच रिपोर्ट को सरकार ने बड़ी ही गहनता से संज्ञान में लिया और नतीजा यह निकला कि बीती देर रात कार्रवाई का आदेश दे दिया गया। जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ घाटमपुर कोतवाली थाने में छेड़छाड़ समेत संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई और अब उनकी तलाश में मुखबिर सूचना के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।  
 
पुलिस ने किया था अनसुना 
 
आपको बताते चलें कि पूरा वाक्या कानपुर-सागर हाईवे किनारे स्थित पतारा का है। जहां कस्बे में रहने वाले दबंगों ने गांव में रहने वाले एक परिवार का मकान गिरा दिया था। जिसका विरोध करने पर उस परिवार युवती से मारपीट और छेड़खानी जैसी वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने घाटमपुर कोतवाली में इसकी लिखित शिकायत की थी। लेकिन थाने की पुलिस ने फार्मेल्टी अदा करते हुए मामले को अनसुना सा कर दिया था। जिस कार्रवाई से निराश युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी फरियाद लगाई। जिसका फैसला कुछ इस कदर निकला की एसडीएम रामानुज की जांच के बाद अब उसी घाटमपुर कोतवाली में उन दबंगों को आरोपी बना दिया गया है जिसके ऊपर मिलीभगत का आरोप लग रहा था।    
 
जानिए दबंगों के नाम और पूरा मामला 
 
पीड़िता की तहरीर के आधार पर गांव के दबंग राघवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, नितेन्द्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र स्व: शिवराम सिंह के साथ निखिल सिंह समेत पच्चीस अज्ञात लोगों को मुजरिम बनाया गया है। जिनके ऊपर छेड़खानी और गुंडागर्दी के साथ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल आपको बताते चलें कि आज से पंद्रह वार्स पूर्व आरोपियों के पिता ने पीड़िता के पिता को जमीन बेचीं थी। उसके बाद आरोपियों के पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता की जमीन को अपना बताकर जबरन कब्ज़ा करना चाहते थे और बीते रविवार की दोपहर सभी के सामने पूरे मकान को ध्वस्त कर दिया था। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने युवती के साथ बदसलूकी मारपीट और छेड़खानी की थी।