3

Recent News

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले - 'सभी को सस्पेंड करो', एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
3

Recent News

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Breaking News

Gen-z के बाद अब Gen Alpha का आंदोलन! छात्राओं ने मनवाई अपनी मांग; आखिर क्यों सड़कों पर उतरी थीं ये स्कूली बच्चियां?

Gen-z के बाद अब Gen Alpha का आंदोलन! छात्राओं ने मनवाई अपनी मांग; आखिर क्यों सड़कों पर उतरी थीं ये स्कूली बच्चियां?

Gen Alpha: विदिशा जिले के सिरोंज में किराया बढ़ने के खिलाफ ग्रामीण छात्राओं की आवाज आखिरकार रंग लाई। सिरोंज कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं के प्रदर्शन के बाद बस संचालकों ने बढ़ा हुआ किराया वापस घटा दिया है। अब ग्रामीण इलाकों से स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से पुराने किराए के हिसाब से ही पैसा लिया जाएगा। प्रशासन की सख्ती और छात्राओं के दबाव के बाद हुए इस फैसले से छात्राओं और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

12 अगस्त को छात्राओं ने किया था प्रदर्शन

दरअसल, 12 अगस्त को छात्राओं ने सिरोंज बस स्टैंड पर करीब 30 मिनट तक प्रदर्शन किया था। छात्राओं का कहना था कि बस किराया बढ़ने से उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने चिंता जताई थी कि अगर किराया इसी तरह बढ़ता रहा तो कई छात्राओं की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ सकता है।

नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने बढ़े हुए किराए के खिलाफ नारे भी लगाए थे। प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। छात्राओं की मांग थी कि स्कूल आने-जाने के लिए उनसे पुराना किराया ही लिया जाए।

मौके पर पहुंचे SDM ओम नारायण बड़कुल

मामला बढ़ने की जानकारी मिलने पर SDM ओम नारायण बड़कुल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रही छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्या को समझा। SDM ने बस संचालकों से बातचीत कर मामले का समाधान कराने का भरोसा दिया था।

प्रशासन की बैठक के बाद बदला फैसला

इसके बाद प्रशासन की पहल पर SDOP, तहसीलदार, TI और बस संचालकों के साथ बैठक हुई। बैठक में स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को पुराने किराए पर ही बस सुविधा देने का फैसला लिया गया। बस संचालकों ने बढ़ा हुआ किराया घटाने पर सहमति जताई।

ग्रामीण छात्राओं को मिलेगी सीधे राहत

इस फैसले से उन छात्राओं को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी, जो रोजाना आसपास के गांवों से सिरोंज आकर पढ़ाई करती हैं। अब उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए बढ़ा हुआ किराया नहीं देना होगा। इससे उनके परिवारों पर पड़ रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा।

SDM बोले- छात्राओं की सुविधा प्राथमिकता

SDM ओम नारायण बड़कुल ने साफ कहा कि छात्राओं की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों और बस संचालकों के साथ चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से पुराना किराया ही लिया जाएगा।

छात्राओं की आवाज बनी बदलाव की वजह

सिरोंज में हुआ यह पूरा मामला इस बात का उदाहरण बन गया कि अपनी समस्या को लेकर छात्राओं ने आवाज उठाई तो प्रशासन ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। प्रदर्शन के बाद बस संचालकों का बढ़ा हुआ किराया वापस लेना छात्राओं के आंदोलन की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

अब राहत कितने समय तक रहेगी, इस पर नजर

फिलहाल छात्राओं और उनके परिवारों को राहत मिल गई है। अब निगाह इस बात पर है कि पुराना किराया आगे भी कायम रहता है या नहीं। साथ ही यह भी देखना होगा कि दूसरे ग्रामीण रूटों पर स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को भी इसी तरह स्थायी किराये की राहत मिलती है या नहीं।