3

Recent News

New Sim Card Rules: आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? ऐसे करें चेक; जानिए कैसे कराएं बंद? बदल गए SIM खरीदने के नियम..

New Sim Card Rules: आज के समय में मोबाइल नंबर हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग,…

Health Tips: दूध या पनीर का पैकेट फूला हुआ दिखे तो फौरन करें ये काम; जानिए क्या है इसका मतलब और वजह..

Health Tips: दूध या पनीर खरीदते समय ज्यादातर लोग एक्सपायरी डेट, पैकेट की सील और कीमत जरूर देखते हैं, लेकिन…

UP News: मुस्लिम से हिंदू बनी आयशा, पड़ोसी 'सुलेमान' ने तोड़ा मंदिर, बेटियों का रिश्ता हिंदू परिवार में बर्दाश्त नहीं?

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में धर्म परिवर्तन कर आयशा से पूजा बनी महिला के आरोपों से हड़कंप…

Crime News: महिला के 18 टुकड़े किए, कूकर में उबाला, फिर ट्रेन में रखा; ट्रॉली बैग में चेन्नई से आगरा पहुंची लाश, कई खुलासे..
Video: गंगा में पलटी फ्लड-फाइटिंग का काम कर रहे 21 मजदूरों से भरी नाव; हादसा कमरे में कैद, लापता की तलाश जारी..

Video: बिहार के भागलपुर जिले में बुधवार को गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

New Sim Card Rules: आज के समय में मोबाइल नंबर हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग,…

Health Tips: दूध या पनीर खरीदते समय ज्यादातर लोग एक्सपायरी डेट, पैकेट की सील और कीमत जरूर देखते हैं, लेकिन…

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में धर्म परिवर्तन कर आयशा से पूजा बनी महिला के आरोपों से हड़कंप…

Video: बिहार के भागलपुर जिले में बुधवार को गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

Patna Lathi charge: छात्रों पर वाटर कैनन चली, पत्थरबाजी में DSP घायल; CRPF से धक्कामुक्की; CM हाउस घेरने पर बवाल..

Patna Lathi charge: छात्रों पर वाटर कैनन चली, पत्थरबाजी में DSP घायल; CRPF से धक्कामुक्की; CM हाउस घेरने पर बवाल..

Patna Lathi charge: बिहार में BPSC TRE-4, PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग खत्म करने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। पटना के गर्दनीबाग में 18 अगस्त से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का प्रदर्शन मंगलवार को और उग्र हो गया। छात्रों का एक गुट मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकला, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जेपी गोलंबर से लेकर डाकबंगला चौराहे तक पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच टकराव देखने को मिला।

जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे छात्र

छात्रों को CM हाउस की ओर जाने से रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इस दौरान CRPF जवानों को भी मौके पर उतारा गया। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्र जेपी गोलंबर पर लगी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए और डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए।

डाकबंगला पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

डाकबंगला चौराहे पर पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसी दौरान छात्रों की तरफ से की गई पत्थरबाजी में टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह घायल हो गए। कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट लगने की बात सामने आई है।

CRPF जवानों से धक्का-मुक्की, वाटर कैनन का इस्तेमाल

इससे पहले डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी छात्रों की CRPF जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछार के दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगी और उसका सिर फट गया, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की बात भी सामने आई।

वाटर कैनन के बीच शैंपू लगाकर नहाते दिखे छात्र

पुलिस की ओर से वाटर कैनन चलाए जाने के दौरान प्रदर्शन का एक अलग नजारा भी देखने को मिला। पानी की बौछार के बीच कुछ प्रदर्शनकारी छात्र शैंपू लगाकर नहाते हुए नजर आए। इस दौरान छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।

प्रदर्शन के बीच बुलाई गई बंकर गाड़ी

छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस के साथ टकराव के बीच मौके पर बंकर गाड़ी भी बुलाई गई है। इस तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सली इलाकों में किया जाता है। बंकर गाड़ी की तैनाती के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

ABSU के अमन गुट ने निकाला मार्च

यह मार्च ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से निकाला गया है। BPSC TRE-4 समेत कई भर्ती परीक्षाओं और रोजगार से जुड़ी मांगों को लेकर अभ्यर्थी 18 अगस्त से गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं

‘हाथी चले बाजार…’ बयान पर BPSC ने मांगी माफी

छात्रों के आंदोलन के बीच BPSC के एक बयान को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को पटना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह से गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था, “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।”

बयान के बाद भड़के प्रदर्शनकारी छात्र

BPSC अधिकारी के इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों में नाराजगी बढ़ गई। छात्रों ने इसे अपने आंदोलन और उनकी मांगों का अपमान बताया। प्रदर्शनकारियों के बीच यह बात भी कही गई कि “एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी।”

विवाद बढ़ने पर BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली। उन्होंने अपने बयान को लेकर खेद जताया। वहीं, मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

छात्रों की प्रमुख मांगें क्या हैं?

BPSC TRE-4 और दूसरी सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कई मांगें रखी हैं। उनकी प्रमुख मांगों में TRE-4 की परीक्षा प्रक्रिया से लेकर डोमिसाइल नीति और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित करने तक के मुद्दे शामिल हैं।

TRE-4 शिक्षक भर्ती की एक परीक्षा कराने की मांग

छात्रों की मांग है कि TRE-4 शिक्षक भर्ती की एक परीक्षा ली जाए। इसके साथ ही वे TRE-4 की भर्ती प्रक्रिया को स्पष्ट और सरल बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति न रहे।

BSSC से संविदा कर्मियों का वेटेज खत्म करने की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों की एक मांग यह भी है कि BSSC से संविदा कर्मियों को मिलने वाला वेटेज खत्म किया जाए। छात्रों का कहना है कि सरकारी भर्तियों में चयन प्रक्रिया सभी अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी और समान होनी चाहिए।

BSSC CGL-4, BSO और AEDO की तारीख जारी करने की मांग

छात्र BSSC CGL-4, BSO और AEDO परीक्षाओं की तारीख जारी करने की भी मांग कर रहे हैं। इसके अलावा लाइब्रेरियन और BET यानी बिहार एलिजिबिलिटी टेस्ट की भर्ती शुरू करने की मांग भी आंदोलन का हिस्सा है।

खाली सरकारी पदों पर जल्द भर्ती की मांग

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांग है कि विभिन्न विभागों में खाली पड़े सरकारी पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से खाली पदों पर भर्ती नहीं होने से बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को परेशानी हो रही है।

100% डोमिसाइल नीति और स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग

छात्रों की सबसे प्रमुख मांगों में डोमिसाइल नीति लागू करना और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देना भी शामिल है। इसके अलावा सरकारी भर्तियों में उम्र सीमा में छूट देने की मांग भी की जा रही है।

सभी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग

छात्रों ने दरोगा, सिपाही, BSSC और BPSC समेत सभी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई है। इसके साथ ही BPSC TRE-4 को लेकर PT-Mains व्यवस्था और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग भी आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल है।

फिलहाल जारी है छात्रों का आंदोलन

BPSC TRE-4 समेत कई भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन पटना में लगातार जारी है। गर्दनीबाग से शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को CM हाउस घेराव की कोशिश तक पहुंच गया। जेपी गोलंबर और डाकबंगला पर पुलिस के साथ टकराव, लाठीचार्ज, वाटर कैनन और पत्थरबाजी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। अब छात्रों की मांगों और सरकार की ओर से आगे क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजर है।