3

Recent News

New Sim Card Rules: आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? ऐसे करें चेक; जानिए कैसे कराएं बंद? बदल गए SIM खरीदने के नियम..

New Sim Card Rules: आज के समय में मोबाइल नंबर हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग,…

Health Tips: दूध या पनीर का पैकेट फूला हुआ दिखे तो फौरन करें ये काम; जानिए क्या है इसका मतलब और वजह..

Health Tips: दूध या पनीर खरीदते समय ज्यादातर लोग एक्सपायरी डेट, पैकेट की सील और कीमत जरूर देखते हैं, लेकिन…

UP News: मुस्लिम से हिंदू बनी आयशा, पड़ोसी 'सुलेमान' ने तोड़ा मंदिर, बेटियों का रिश्ता हिंदू परिवार में बर्दाश्त नहीं?

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में धर्म परिवर्तन कर आयशा से पूजा बनी महिला के आरोपों से हड़कंप…

Crime News: महिला के 18 टुकड़े किए, कूकर में उबाला, फिर ट्रेन में रखा; ट्रॉली बैग में चेन्नई से आगरा पहुंची लाश, कई खुलासे..
Video: गंगा में पलटी फ्लड-फाइटिंग का काम कर रहे 21 मजदूरों से भरी नाव; हादसा कमरे में कैद, लापता की तलाश जारी..

Video: बिहार के भागलपुर जिले में बुधवार को गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

New Sim Card Rules: आज के समय में मोबाइल नंबर हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग,…

Health Tips: दूध या पनीर खरीदते समय ज्यादातर लोग एक्सपायरी डेट, पैकेट की सील और कीमत जरूर देखते हैं, लेकिन…

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में धर्म परिवर्तन कर आयशा से पूजा बनी महिला के आरोपों से हड़कंप…

Video: बिहार के भागलपुर जिले में बुधवार को गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

Pilibhit में चोरों का एनकाउंटर! ज्वैलरी की दुकान से उड़ाए थे लाखों के जेवर; मुठभेड़ में पीलीभीत पुलिस ने टांग में मारी गोली..

Pilibhit में चोरों का एनकाउंटर! ज्वैलरी की दुकान से उड़ाए थे लाखों के जेवर; मुठभेड़ में पीलीभीत पुलिस ने टांग में मारी गोली..

Pilibhit के न्यूरिया थाना क्षेत्र में लगातार सामने आई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 अगस्त की रात चोरी के आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की दो बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को रोकने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्यूरिया पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे मझौला की तरफ से धनकुना की ओर एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक सवार भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो वे धनकुना रोड से भुजिया मजार की ओर जाने वाले लिंक रोड पर मुड़ गए।

पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई मुठभेड़

पुलिस का कहना है कि पीछा किए जाने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसकी पहचान जैनुल आबदीन (22) के रूप में हुई है।

जैनुल आबदीन न्यूरिया के मोहल्ला अब्दुल रहीम का रहने वाला है। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए सीएचसी न्यूरिया भेजा।

दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

मुठभेड़ के दौरान जैनुल आबदीन का साथी रमन पुत्र दिलीप सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार रमन उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर काजी गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ज्वैलरी दुकान और घर में चोरी का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी से बरामद सामान न्यूरिया क्षेत्र में हाल में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़ा है। 21 अगस्त को मुख्तार अहमद की ज्वैलरी की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे।

इसके अलावा 24 अगस्त को मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी मो. सजर के घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। इसी दौरान फखरूद्दीन की स्प्लेंडर प्लस बाइक UP26 AN8266 भी चोरी होने का मामला सामने आया था।

1950 ग्राम चांदी और 12.93 ग्राम सोने के आभूषण बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किए गए 1950 ग्राम सफेद धातु के आभूषण और 12.93 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। एक आधार कार्ड भी मिला है।

गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार जैनुल आबदीन के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ न्यूरिया, सुनगढ़ी और कोतवाली पीलीभीत समेत अलग-अलग थानों में चोरी और अवैध हथियार से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ 2022 से 2026 के बीच कुल 13 मुकदमों का उल्लेख है। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने/बरामदगी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, फरार आरोपी रमन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

नोट: पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, चोरी के मामलों के खुलासे और बरामदगी का दावा किया गया है।