3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Hanuman Ansh 2 में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा करेंगे कैमियो रोल? प्रोड्यूसर ‘नम्रता सिंह’ के जवाब ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें..

Hanuman Ansh 2 में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा करेंगे कैमियो रोल? प्रोड्यूसर 'नम्रता सिंह' के जवाब ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें..

Hanuman Ansh 2: फिल्म हनुमान अंश ने रिलीज के बाद देशभर में तहलका मचा दिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक करीब 170 करोड़ रुपये की कमाई कर नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और यह कहानी तीन भागों में रिलीज होने वाली है। पहले पार्ट की सफलता के बाद अब फैंस को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिल्म के दूसरे पार्ट में कैमियो करते नजर आएंगे?

हनुमान अंश की जबरदस्त कमाई

2 करोड़ रुपये में बनी हनुमान अंश की कमाई लगातार बढ़ रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को सरप्राइज कर दिया है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 170 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

तीन पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

हनुमान अंश को तीन भागों में रिलीज करने की योजना है। पहले पार्ट की सफलता के बाद अब दर्शकों की नजर दूसरे पार्ट पर है। फिल्म के अगले हिस्से में कहानी किस तरह आगे बढ़ेगी और कौन-कौन से बड़े चेहरे नजर आएंगे, इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है।

क्या विराट-अनुष्का करेंगे कैमियो?

फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने एक इंटरव्यू में फिल्म के अगले पार्ट को लेकर कई खुलासे किए हैं। खास तौर पर जब उनसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे बड़े सेलिब्रिटीज के दूसरे पार्ट में कैमियो को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर पूरी तरह से कुछ स्पष्ट नहीं किया।

प्रोड्यूसर ने बनाया सस्पेंस

नम्रता सिंह ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया कि कुछ लोगों से संपर्क किया गया है और वे लोग पहले से ही हनुमान अंश के बारे में जानते थे। हालांकि उन्होंने विराट और अनुष्का के कैमियो की पुष्टि नहीं की। उन्होंने इस सवाल पर सस्पेंस बरकरार रखा है। यही वजह है कि फैंस उनकी बातों में विराट-अनुष्का के फिल्म में नजर आने का हिंट तलाश रहे हैं।

नीम करोली बाबा में विराट-अनुष्का की आस्था

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नीम करोली बाबा में आस्था किसी से छिपी नहीं है। दोनों कई बार उत्तराखंड स्थित कैंची धाम जा चुके हैं। विराट के फोन पर नीम करोली बाबा का वॉलपेपर भी देखने को मिला है।

विराट के कैंची धाम जाने के बाद बढ़ी चर्चा

विराट कोहली के कैंची धाम जाने के बाद लोगों के बीच भी नीम करोली बाबा को लेकर आस्था और चर्चा बढ़ी है। विराट और अनुष्का की बाबा के प्रति गहरी आस्था को देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि फिल्म के किसी एक पार्ट में दोनों की रियल झलक देखने को मिल सकती है।

फिल्म पर विराट-अनुष्का का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं

हनुमान अंश की तारीफ अब तक कई सेलिब्रिटीज कर चुके हैं, लेकिन फैंस को अभी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिएक्शन का इंतजार है। दोनों ने अभी तक फिल्म को लेकर कोई पोस्ट नहीं की है। ऐसे में उनके संभावित कैमियो को लेकर सस्पेंस और ज्यादा बढ़ गया है।

पहले पार्ट में दिखेंगी भारतीय भक्तों की कहानियां

नम्रता सिंह के मुताबिक, फिल्म में सबसे पहले नीम करोली बाबा से जुड़े भारतीय भक्तों की कहानियां दिखाई जाएंगी। भारत में बाबा के हजारों भक्त हैं और उनकी जिंदगी पर नीम करोली बाबा का गहरा असर रहा है। फिल्म में शुरुआत में इन्हीं भक्तों की जिंदगी और बाबा से जुड़े उनके अनुभवों पर फोकस किया जाएगा।

तीसरे पार्ट में दुनिया भर के भक्तों पर फोकस

नम्रता सिंह ने बताया कि फिल्म के तीसरे पार्ट में नीम करोली बाबा को लेकर दुनिया भर में फैली आस्था को दिखाया जाएगा। इसमें यह बताने की कोशिश होगी कि बाबा की आध्यात्मिक ऊर्जा किस तरह भारत से निकलकर दुनिया के दूसरे हिस्सों तक पहुंची।

स्टीव जॉब्स से मार्क जुकरबर्ग तक के नामों का जिक्र

फिल्म के तीसरे पार्ट में नीम करोली बाबा से जुड़ी वैश्विक आस्था के संदर्भ में स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी और हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स जैसे नामों का भी जिक्र होगा। इन चर्चित नामों के जरिए बाबा की लोकप्रियता और उनके प्रति दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद आस्था को दिखाने पर फोकस किया जाएगा।

7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म

हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का 170 करोड़ रुपये की कमाई तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। फिल्म की सफलता ने इंडस्ट्री को भी चौंका दिया है और अब दर्शकों की नजर इसके अगले पार्ट पर टिकी है।

विराट-अनुष्का के कैमियो का इंतजार

फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने जरूर कुछ लोगों से संपर्क किए जाने की बात कही है, लेकिन उन्होंने नामों का खुलासा नहीं किया। ऐसे में अब फैंस को इंतजार है कि हनुमान अंश 2 में यह पावर कपल दिखाई देगा या नहीं।