3

Recent News

Shocking News: 12वीं मंजिल से गिरी 14 साल की नेशनल चैंपियन, मौत.. दो दिन पहले जीते थे 2 गोल्ड मेडल..

Shocking News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी के जी टावर…

UP Rain Alert: यूपी में बिगड़े हालात! 46 घंटे से मूसलाधार बारिश, 32 जिलों में बाढ़ का खतरा; 13 मौतें, सड़कें बनीं तालाब..

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पूरे प्रदेश में करीब 46 घंटे से जोरदार…

Shocking News: प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से गिरा; कमरे में मिला ग्राइंडर..

Shocking News: मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों…

Pilibhit Weather Alert: कल पीलीभीत में आंधी, तूफान, बारिश का Red Alert! बिजली गिरने का खतरा, देखें रिपोर्ट..

Pilibhit Weather Alert: पीलीभीत में मौसम को लेकर अगले 24 से 48 घंटे बेहद सावधानी वाले बताए गए हैं। जिला…

पीलीभीत में जहानाबाद पुलिस ने पुलिस के लोगो वाली कार से नशे के सामान के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के लोगो वाली कार में गांजे का खेल, जहानाबाद पुलिस ने सरगना समेत चार को दबोचा पीलीभीत। पुलिस की…

3

Recent News

Shocking News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी के जी टावर…

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पूरे प्रदेश में करीब 46 घंटे से जोरदार…

Shocking News: मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों…

Pilibhit Weather Alert: पीलीभीत में मौसम को लेकर अगले 24 से 48 घंटे बेहद सावधानी वाले बताए गए हैं। जिला…

पुलिस के लोगो वाली कार में गांजे का खेल, जहानाबाद पुलिस ने सरगना समेत चार को दबोचा पीलीभीत। पुलिस की…

Breaking News

UP Rain Alert: यूपी में बिगड़े हालात! 46 घंटे से मूसलाधार बारिश, 32 जिलों में बाढ़ का खतरा; 13 मौतें, सड़कें बनीं तालाब..

UP Rain Alert: यूपी में बिगड़े हालात! 46 घंटे से मूसलाधार बारिश, 32 जिलों में बाढ़ का खतरा; 13 मौतें, सड़कें बनीं तालाब..

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पूरे प्रदेश में करीब 46 घंटे से जोरदार बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। कई जगह सड़कें तालाब बन गई हैं और कॉलोनियों में घरों तक पानी पहुंच गया है। 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पेड़ और बिजली के पोल उखड़ने से रास्ते बंद हुए हैं, जबकि बारिश से जुड़े हादसों में 13 लोगों की मौत की बात सामने आई है।

पिछले 24 घंटे में यूपी में 52.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 2.7 मिमी होती है। यानी सामान्य से करीब 25 गुना ज्यादा बारिश हुई। प्रतिशत के हिसाब से यह आंकड़ा 1800% से ज्यादा है। वहीं, 1 जून से अब तक मानसूनी बारिश 751.9 मिमी हो चुकी है, जो सामान्य 738 मिमी के मुकाबले 2% ज्यादा है।

यूपी में बारिश से बिगड़े हालात, 32 जिलों में बाढ़ का खतरा

लगातार बारिश के बीच प्रदेश के कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से रास्ते बंद हो गए हैं। कच्चे और पुराने मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें और अपने करीबियों का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के साथ खड़ी है।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। यहां डीएम और एसपी लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को पानी बढ़ने की स्थिति में दुकानें बंद कर घर जाने की सलाह दे रहे हैं। जालौन और अमेठी में भी पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है।

लखनऊ से बरेली तक जलभराव, घरों में घुसा पानी

लखनऊ में बारिश के कारण कई घरों के किचन और बेडरूम तक पानी पहुंच गया है। गलियों में कमर तक पानी भर गया है। कैब नहीं मिलने और कई गुना महंगे किराए की वजह से लोग चौराहों पर परेशान नजर आए।

बरेली और फतेहपुर में भी गली-मोहल्लों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। देवरिया और बाराबंकी में खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हुआ है। धान की सैकड़ों बीघा फसलें गिर गई हैं।

बारिश से हादसे, मकान गिरने और सड़क दुर्घटनाओं में मौतें

लखीमपुर और बाराबंकी में मकान की दीवार गिरने से 3-3 लोगों की मौत हुई है। हमीरपुर और फतेहपुर में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

आगरा में बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार फिसलकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की जान चली गई।

लखीमपुर में ट्रॉली से टकराई अर्टिगा, 2 की मौत

लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में देर रात शंकरपुर के पास बारिश के बीच हादसा हुआ। मोरंग से भरी ट्रॉली से टकराने के बाद अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसके बाद ट्रॉली भी कार के ऊपर पलट गई।

हादसे में कार सवार सुधांशु पाठक और उदित शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से बिगड़ा मौसम

वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से मौसम में बदलाव आया है। उनके अनुसार, कल तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के असर से पूरे यूपी में बादल छाए हुए हैं। बारिश के साथ तेज हवा के झोंके चल रहे हैं। रविवार तक आंधी-तूफान के आसार बताए गए हैं। इसके बाद 24 घंटे में धीरे-धीरे मौसम में सुधार शुरू हो सकता है और सामान्य मानसूनी गतिविधियां लौटने लगेंगी।

26 सितंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

रेड अलर्ट

बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती।

ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, संभल, बदायूं, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और बस्ती।

येलो अलर्ट

शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, भदोही, कौशांबी और फतेहपुर।

हल्की बारिश के आसार

मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट।

इन 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा

आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट।

यूपी में बारिश का कोटा फुल, 24 घंटे में 52.5 मिमी बारिश

मानसून मीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यूपी में 52.5 मिमी बारिश हुई है। 1 जून से अब तक कुल 751.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 738 मिमी होनी चाहिए थी। यानी अब तक 2% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

मानसून मीटर

  • 24 घंटे में बारिश: 52.5 मिमी
  • 1 जून से अब तक: 751.9 मिमी
  • अब तक सामान्य बारिश: 738 मिमी
  • ज्यादा/कम: 2% ज्यादा

नोट: आंकड़े 26 सितंबर 2026 तक के हैं।
स्रोत: IMD

यूपी के 11 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश

जिला बारिश
बहराइच 193.1 मिमी
हमीरपुर 164.8 मिमी
खीरी 163.9 मिमी
शाहजहांपुर 162.1 मिमी
बांदा 153.1 मिमी
फर्रुखाबाद 139.4 मिमी
कन्नौज 136.8 मिमी
महोबा 132.3 मिमी
श्रावस्ती 127.1 मिमी
लखनऊ 125.1 मिमी
कानपुर शहर 111.4 मिमी

नोट: आंकड़े 26 सितंबर के हैं।
स्रोत: IMD

बलिया में आंधी-बारिश के बीच निकली शव यात्रा

बलिया में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है। नगर में फाल्ट के कारण करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही।

बारिश के बीच शव यात्रा में शामिल लोगों को भीगते हुए रास्ता तय करना पड़ा। सरायां डीहू भगत में शनिवार भोर तेज हवा और बारिश के दौरान सैकड़ों वर्ष पुराना विशाल पीपल का पेड़ धराशायी हो गया।

जालौन में बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान

जालौन के रामपुरा विकासखंड के उदौतपुरा गांव में लगातार बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और दूसरा हिस्सा कमजोर हो गया था। इसी दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना के वक्त कोई व्यक्ति मकान के अंदर नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया।

बदायूं में पुराना मकान और टीनशेड ढहा

बदायूं के उसावां क्षेत्र के रसूलपुर गांव में लगातार बारिश और तेज हवा के बीच पुराना मकान और टीनशेड भरभराकर गिर गया। पशुपालक योगेश पुत्र ऋषिपाल हादसे में बाल-बाल बच गए।

योगेश के मुताबिक, वह कुछ देर पहले बारिश से बचने के लिए इसी मकान में बैठे थे। भैंस को दूसरी जगह बांधने के लिए जैसे ही वह बाहर निकले, तेज आवाज के साथ पूरा मकान ढह गया।

हादसे में मकान और टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से खराब हुए कच्चे मकानों का सर्वे कराने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मदद देने की मांग की है।

वाराणसी में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर

वाराणसी में दोपहर 12 बजे राजघाट गेज साइट पर गंगा का जलस्तर 65.32 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, जलस्तर फिलहाल 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर, खतरे का स्तर 71.262 मीटर और उच्चतम जलस्तर यानी HFL 73.901 मीटर है।

सुल्तानपुर में पेड़ गिरे, कई कच्चे मकान ढहे

सुल्तानपुर में लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच कई इलाकों में पेड़ गिरने और कच्चे मकानों के ढहने की घटनाएं सामने आईं।

लंभुआ के समहुता कला में राजेश कुमार के मकान पर नीम का पेड़ गिरने से दीवार ढह गई। मामपुर में चिंता हरण पांडेय का कच्चा आवासीय मकान और भदैया के बजेठी में शेख हुसैन का जर्जर मकान गिर गया। तातोमुरैनी में रमाशंकर का कच्चा खपरैल भी ढह गया।

बल्दीराय के चक्कारी भीट में आजाद अंसारी का नीम का पेड़ सरदार अंसारी के कच्चे मकान पर गिर गया। करौंदीकला में घर के सामने पेड़ गिरने से लोग बाल-बाल बच गए।

मदनपुर पनियार के पास आम का विशाल पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया। वहीं प्रतापपुर कमैचा के सराय जुझार गांव में किन्दीपुर संपर्क मार्ग पर आम का पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।