Kannuauj News ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक को परिजनों से मिलाया
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज डा0 अरविन्द कुमार के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ दीपक दुबे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सौरिख जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना सौरिख पुलिस द्वारा गुमशुदा को परिजनों से मिलाया गया।
सौरिख थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटपुरी निवासी नीतेश कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी भटपुरी ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि मेरा 3 वर्षीय पुत्र घूमते घूमते कहीं गुम हो गया है सूचना पर थाना सौरिख पुलिस ने कई टीमों को लगाया टीमों के अथक प्रयास के बाद ऑपरेशन मुस्कान के तहत तलाश कर सकुशल 3 वर्षीय सत्यम को खोज कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों ने पुलिस प्रशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 31