3

Recent News

Pilibhit में होश उड़ाने वाला मामला! जिसकी नहर में ढूंढते रहे लाश, वो दूसरे शहर में कर रहा था नौकरी.. पुलिस के साथ खेला खेल!

Pilibhit: कभी-कभी हकीकत किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा हैरान करने वाली होती है। पीलीभीत में भी कुछ ऐसा ही…

Plastic Currency: भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! ₹10 और ₹20 की करेंसी का बदलेगा रूप, RBI करेगा बड़ा ट्रायल..

Plastic Currency: भारतीय करेंसी जल्द ही एक नए बदलाव से गुजर सकती है। बाजार में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर…

Shocking Crime: पडोसी के घर मिला ज्वेलर व्यापारी के 10 वर्षीय पोते का शव, CCTV ने खोला चौंकाने वाला राज..

Shocking Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई एक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार…

Pilibhit Breaking: मंत्री के घर से 100 कदम दूर, लाखों की चोरी! VIP इलाके में वारदात ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल..

Pilibhit Breaking: उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त होने का दावा करती है, लेकिन पीलीभीत में हुई एक…

Crime News: मरने से पहले मोबाइल पर लिखा कातिल का नाम! युवती के आखिरी सुराग से कुछ घंटों में हत्यारा गिरफ्तार..

Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

3

Recent News

Pilibhit: कभी-कभी हकीकत किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा हैरान करने वाली होती है। पीलीभीत में भी कुछ ऐसा ही…

Plastic Currency: भारतीय करेंसी जल्द ही एक नए बदलाव से गुजर सकती है। बाजार में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर…

Shocking Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई एक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार…

Pilibhit Breaking: उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त होने का दावा करती है, लेकिन पीलीभीत में हुई एक…

Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

Breaking News

Kannauj News : सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

 ब्यूरो रिपोर्ट : पंकज कुमार श्रीवास्तव
कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बढ़ती डेंगू की बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ – साथ सरकार पर भी निशाना साधा है। उनका कहना है कि जो सरकार रामराज्य स्थापित करना चाहती थी आज वह मरीजों को दवाई तक नहीं दे पा रही है। आज डेंगू जैसी बीमारी से लोग परेशान है‚ लेकिन जिला अस्पताल में दवा तक नहीं है और न ही पर्याप्त डॉक्टर है।  सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और इसके बाद मरीजों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सीएमएस को सौंपा है।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए नवाब सिंह ने कहा कि देखें एक डेंगू की एक तरह से महामारी बीमारी चल रही है। और ऐसे में सारे अस्पताल भरे हुए है‚ लेकिन दुर्भाग्य यह है कि जिला अस्पताल खाली है। यहां दवा नहीं है। यहां मरीजों का इलाज ही नहीं होता रिफर कर दिया जाता है। दवाइयां नहीं है। डॉक्टर नहीं है और दवा ही नहीं होंगी तो डॉक्टर इलाज कैसे करेगा। उसी के संदर्भ में हम यहां ज्ञापन सौंपने आये थे। तमाम लोगों ने हमसे शिकायत की‚ कि आदेशों का पालन नहीं होता है। डॉक्टर एक्सरा लिख देते हैं। सिटी स्कैन के लिए लिख देते हैं‚ चार–चार दिन उन्हें टहलाया जाता है। परेशान किया जाता है। इसलिए आज शिकायती पत्र लेकर आये हैं। हम नहीं चाहते हैं कि हो हल्लड़ हो अव्यवस्था फैले चूंकि यह अस्पताल है। आज हमने मांग की है‚ उन्हें पत्र दिया है और अनुरोध भी किया है कि गरीब जनता और हम सबके लिए आप भगवान है। हम आपसे उम्मीद रखते हैं‚ हमारी समस्या का समाधान करें।
अस्पतालों को चला नहीं पा रही यह सरकार : नवाब सिंह यादव
उन्होंने आगे बताया कि हमें आश्वासन दिया है सीएमएस साहब ने कि जो गलतियां हुर्ह हैं उनकी पुनरावृत्ति नहीं होगी। दूसरा हम मरीजों से भी आप लोगों के माध्यम से अनुरोध करना चाहेंगे कि निश्चित रूप से हम उनके सेवक है‚ उनकी सेवा के लिए पूरे जिले में दौड़ भाग करके उनका काम करेंगे। वह बताएं यह समस्या आ रही है। डाॅक्टरों और उनके अधिकारियों से मिलकर वह कार्य कराया जायेगा‚ लेकिन बड़ा दुर्भाग्य है जो सरकार राम राज्य स्थापित करना चाहती थी‚ वह मरीजों को दवाइयां नहीं दे पा रही है। वह गरीबों का इलाज नहीं करा पा रही है‚ जो अस्पताल बने हुए हैं उन अस्पतालों को चला नहीं पा रही यह सरकार। हम अन्याय के खिलाफ लड़े हैं और हमेशा लड़ेंगे। किसानों‚ नौजवानों‚ मजदूरों और गरीबों की लड़ाई जब तक इस जिस्म में खून हैं तब तक लड़ाई लड़ेंगे।