उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है जिसके बाद जिला प्रशासन के हांथ पांव फूल गए और गांव में पीएसी तैनात कर दी। जनपद के एक ब्राम्हण युवक ने मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए न्यायिक उप जिलाधिकारी को सपथ पत्र के साथ प्रार्थना पत्र दिया है । जिसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो वो सकते में आ गए और बेटे की तलाश में जुट गए। लेकिन युवक प्रार्थना पत्र देने के बाद गायब हो गया था। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की सूचना दी और हिंदू संगठन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
पूरा मामला गिरवां थाना अंतर्गत झखनी गांव से सामने आया है जहां के रहने वाले रामबाबू पुत्र पवन तिवारी ने शपथ पत्र के साथ न्यायिक उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मुस्लिम धर्म अपनाने की अपील की है। उसने सपथ पत्र में लिखा है की वह स्वेच्छा से हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाना चाहता है। आधारकार्ड, परिवार रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों में अपना नाम रामबाबू तिवारी की जगह नासिर हुसैन कराना चाहता है। हैरान करने वाली बात यह है की जब से उसने यह अपील की है तब से वह अपने घर नहीं लौटा था। वहीं इस बात की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो वह युवक की तलाश में जुट गए पर वह नहीं मिला जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई तभी से पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई थी । वहीं परिजनों ने हिंदू संगठन से भी मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद संगठन के अध्यक्ष के साथ युवक के पिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
पिता ने बताई हैरान कर देने वाली बात
पिता ने बताया की उसका बेटा दिमाकी तौर पर विक्षिप्त है जिसका फायदा उसी के गांव के मुस्लिम परिवार के लोग उठाना चाहते हैं जिनसे उनकी पुरानी रंजिश भी है । पिता ने बताया की उसकी तीन करोड़ की संपत्ति है जिसे वह मुस्लिम परिवार हथियाना चाहता है उसके बेटे की अभी तक शादी नही हुई है और शादी कराने का लालच देकर उसके बेटे को बरगलाया गया और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया है।
हिंदू संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा यह साजिश है
वहीं हिंदू संगठन के जिला अध्यक्ष किरण कुमार बेदी ने बताया की मुस्लिमों ने ब्राम्हण युवक को शादी का झांसा देकर बरगलाया है और परिवार वालों के मुताबिक वह दिमाकी विक्षिप्त है। यूवक की उम्र लगभग 38 साल की है और उसकी शादी नहीं हुई है। यूवक की लगभग 40 बीघा जमीन है जिसे वह मुस्लिम परिवार शादी कराकर हथियाना चाहता है।
प्रशासन को तैनात करनी पड़ी पीएसी
धर्म परिवर्तन की खबर जैसे ही मीडिया में वायरल हुई प्रशासन हरकत में आ गया और जखनी गांव में पीएसी तैनात कर दी पर पुलिस घटना के बाद से अब तक चुप्पी साधे हुए है और इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
तहकीकात करने पर क्या आया सामने
वहीं इस खबर की जब हमने तहकीकात की और धर्म परिवर्तन की असली वजह जानने का प्रयास किया तो यह प्रतीत हुआ की युवक की उम्र करीब 38 साल की है और उसकी अभी तक शादी नही हुई है । इसी कारण युवक धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हो गया होगा वहीं युवक के पास काफी संपत्ति है जिसका फायदा मुस्लिम परिवार उठाना चाहता होगा और शादी कराने के एवज में धर्म परिवर्तन की शर्त रखी गई होगी। हालाकि इस घटना में कितनी सच्चाई है यह पुलिस की तहकीकात के बाद ही सामने आएगा।