3

Recent News

UP Crime News: माँ-बहनों के सामने पिता ने बेटी 'साजिया' को मारी गोली; वजह आपके होश उड़ा देगी..

UP Crime News: मैनपुरी में अपनी पसंद से शादी करने को लेकर परिवार में चल रहे विवाद ने हिंसक रूप…

UP MLC Election 2026: घर बैठे पता करें अपना वोटिंग सेंटर, 23 अक्टूबर को मतदान; जानिए पूरी डिटेल्स..

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदाताओं…

Accident News: वाराणसी में सेल्फी बनी 4 दोस्तों की आखिरी तस्वीर! ओवरब्रिज पर ट्रक ने रौंदा, 2 उछलकर 30 फुट नीचे गिरे..

Accident News: वाराणसी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य…

UP Election 2027: अखिलेश ने बांटे लैपटॉप, BJP MLC बोले- ‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर’; जानिए मामला..

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती दिख रही है। भाजपा MLC…

Tiger Shroff Firing Case: कोटा से पकड़े गए 3 शूटर, ट्रेन से जयपुर, फिर दिल्ली से नेपाल भागने का था प्लान..

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने…

3

Recent News

UP Crime News: मैनपुरी में अपनी पसंद से शादी करने को लेकर परिवार में चल रहे विवाद ने हिंसक रूप…

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदाताओं…

Accident News: वाराणसी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य…

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती दिख रही है। भाजपा MLC…

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने…

Breaking News

रिश्तेदार की गोद के सहारे “पुलिस कार्यालय” पहुंची “80” साल की “बुजुर्ग” – कहा बेटा “न्याय” दिला दो

रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – यूपी के कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक मानवीय संवेदना जैसा नजारा देखने को मिला। जहां देखने वालों को मानो ऐसा लग रहा था कि अगर अगर उनके बस में होता तो जरूर मदद कर देते। यह मन को आकर्षित और दया भाव के इस नज़ारे की बात करें तो एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग महिला एक युवक की गोद के साहरे पुलिस कमिश्नर कार्यालय न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंची हुई थी। जो मीडिया को देखते ही बोल पड़ी बीटा बहुत परेशान हूँ।   
 
खाना बनाने की लकड़ी बनी मुसीबत 
 
यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए भले ही मिशन शक्ति अभियान चला रही है। लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ मारपीट की वारदात हो रही है। लेकिन दबंगों के रसूख के आगे पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती है। जिसकी वजह से दबंगों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला कानपुर का है। जहां पर वृद्ध महिला ने अपने नाती से खाना बनाने के लिए जंगल से लकड़ी मंगाई। यह बात दबंगो को नागवाजुगर गुजरी। उन्होंने बुजुर्ग महिला को अपशब्द कहते हुए उसके साथ मारपीट की। 
 
आलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार 
 
अपने रिश्तेदार की गोद में पुलिस आयुक्त कार्यालय के चक्कर लगा रही यह वृद्ध महिला है शकीरा बानो। शकीरा बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बेगमपुरवा की रहने वाली है। बकौल शकीरा उन्होंने अपने नाती से खाने बनाने के लिए जंगल से लकड़ी मंगाई थी। जिस पर पड़ोस के रहने वाले शमशाद और माजिद ने अपशब्द कहते हुए मारपीट की। बुजुर्ग महिला के परिजनों ने पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। आलम यह है कि दबंग खुलेआम घूम कर लगातार धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते बुजुर्ग महिला और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र का बीजेपी पार्षद शाबाज का संरक्षण दबंगों को मिला हुआ है। इसलिए बाबूपुरवा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुजुर्ग महिला की फरियाद को सुनते ही अधिकारियों ने कार्रवाई के प्रति आश्वासित किया है।