3

Recent News

UP News: जब CM योगी के साथ सेल्फी लेने को बेताब हुए जापानी छात्र; भारतीय दर्शन और संस्कृति से कराया परिचय..

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

Pilibhit में सर्राफा दुकान में बड़ी चोरी! लाखों के सोना-चांदी पर हाथ साफ, CCTV फुटेज में तलाशे जा रहे बदमाश..

Pilibhit के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम…

Pilibhit में Gen-Alpha छात्राओं ने DM को बांधी अपने हाथों से बनी राखियां, सीमा के जवानों के लिए भी भेजा प्रेम का संदेश..

Pilibhit में रक्षाबंधन का पर्व इस बार बेटियों, प्रशासन और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच भावनाओं की…

Hindi News: राहुल गांधी पैलेट गन से घायल छात्र के साथ धरने पर बैठे, बोले- "जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, नहीं हटेंगे"

Hindi News: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार…

Accident News: यूपी में बड़ा हादसा! वृंदावन में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, 3 की मौत; एक की हालत गंभीर..

Accident News: मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे…

3

Recent News

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

Pilibhit के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम…

Pilibhit में रक्षाबंधन का पर्व इस बार बेटियों, प्रशासन और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच भावनाओं की…

Hindi News: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार…

Accident News: मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे…

Breaking News

सम्पूर्ण “भारत” में मनाया गया “पुलिस स्मृति दिवस” – “कानपुर” में दी गई भावभीनी “श्रद्धांजलि”

रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – राष्ट्र व समाज की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों की याद में शनिवार के दिन पूरे यूपी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। जिसकी कड़ी में कानपुर में भी पुलिस लाइन में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमे जिले और कानपुर जोन के समस्त आलाधिकारियों समेत अधीनस्थ अधिकारी और पुलिस कर्मचारियों ने शहीद पुलिस वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  
 
पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 
 
कानपुर की रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में श्रीमान एडीजी जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह, श्रीमान पुलिस आयुक्त कानपुर नगर आर.के. स्वर्णकार, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर रेंज श्री प्रशांत कुमार, जेसीपी मुख्यालय/अपराध श्री नीलाब्जा चौधरी, जेसीपी कानून एवं व्यवस्था श्री आनंद प्रकाश तिवारी व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर श्रृद्धा-सुमन अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही शहीद पुलिस कर्मचारियों के जीवन परिचय के साथ उनकी बहादुरी के कुछ किस्सों को याद किया गया। इस दौरान कुछ शहीद हुए पुलिस वालों के उपस्थित परिवार वालों का गर्व से सम्मान भी किया गया। इस मौके पर कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉक्टर आर. के. स्वर्णकार ने परिवार को सरकारी सुविधाओं से परिचित कराया और उनके सम्मान को बरक़रार रखने की बात कही।  
 
क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस 
 
प्रत्येक वर्ष की इक्कीस अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। जिसके पीछे के इतिहास पर नजर डाली जाए तो हॉट स्प्रिंग में चीनी सैनिकों द्वारा 21 अक्टूबर 1959 को हमारे बहादुर जवानों को मार दिया गया था। जिसमे दस सीआरपीएफ जवानों ने बड़ी ही बहादुरी से चीनी सेना का सामना करते हुए अपनी जान गवा दी थी। जिसके बाद भारत में शोक की लहर थी और शोक में डूबी सेना ने गर्व के साथ शहीदों का अंतिम सम्मान किया गया था। जिसके बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वर्ष जनवरी 1960  आयोजित हुए पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन के आयोजन में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाए जाने का एलान किया गया था और तभी से आज के दिन शहीद जवानों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। जिसमे  भी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की यूपी योगी सरकार ने भी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
बिकरू के शहीदों को नमन 
 
कानपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि देते समय बिकरू कांड में अपनी जान गवाने वाले आठ पुलिस कर्मचारियों को बखूबी याद किया गया। जिनको नमन करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किये गए।