द्य एवं रसद विभाग ने खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की शिकायत को लेकर जिले भर में छापामारी अभियान चलाया। जिसको लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो टीम को देखते ही दुकान छोड़कर भाग गये तो कई दुकानों पर छापामारी का असर देखने को मिला है। अधिकारियों ने टीम के साथ दुकानों पर पहुंचकर जांच–पड़ताल की और जहां मामला संदिग्ध नजर आया‚ वहां सैम्पल भरकर नमूना लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस बार अब तक 18 दुकानों के सैंपल लिये गये है। इसके बाद खोये में हो रही मिलावट को लेकर भी अभियान चलाया जायेगा। आगे दीपावली का पर्व भी है जिससे दशहरा के बाद नकली और मिलावटी खोये का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा जायेगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है