3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

शाम होते ही फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, छीन लिया घर का चिराग

रिपोर्ट: मोहित बाथम, कानपुर देहात

Kanpur Dehat News: तेज रफ्तार वाहनों के कहर से लोगो को अपनी जाने गंवानी पड़ रही है। ताजा मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव के समीप लाही लदे तेज रफ्तार टैक्टर ने एक बुजुर्ग साइकिल सवार को रौंद दिया। घटनास्थल पर बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने रसूलाबाद झींझक मार्ग पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे डेरापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर, रसूलाबाद पुलिस, डेरापुर पुलिस व मंगलपुर पुलिस ने गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन मृतक के परिजन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

यहां हुआ हादसा और हंगामा

जानकारी के मुताबिक मंगलपुर थाना क्षेत्र के मकनियांपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग श्रीकृष्ण झींझक कस्बे से साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे तभी रसूलाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किशौरा गांव समीप साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर हंगामा करते हुए रसूलाबाद झींझक मार्ग को जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक रसूलाबाद झींझक मार्ग जाम रहा जबकि डेरापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर, मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, रसूलाबाद पुलिस व डेरापुर पुलिस मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। डेरापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर ने बताया मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया गया है हर संभव पीड़ित परिजनों की मदद की जाएगी और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।