3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

फतेहपुर में रहस्य बनी तांत्रिक की मौत – एसएसपी की चार टीम जल्द करेगी खुलासा

रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद 
 
Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर जिले में हुई बुजुर्ग तांत्रिक की रहस्यमयी हत्या को लेकर पुलिस हैरान सी हो चली है। क्योंकि मृतक तांत्रिक के शरीर में मिले चोट के निशाँ इस बात की गवाही पेश कर रहे हैं कि हकीकत में किसी ने तांत्रिक को मौत के घाट उतारा होगा लेकिन ऐसा क्यों किया गया। कहीं तांत्रिक स्वं किसी अपराध में शामिल तो नहीं था या फिर तांत्रिक ने अपनी तंत्र विद्या के दौरान कोई ऐसी हरकत तो नहीं कर दी जो उसकी मौत का कारण बन गई हो पर सवाल यहां यह भी उठा रहा है कि मृतक तांत्रिक की उम्र इतनी ज्यादा थी कि वह जल्द ही किसी वारदात को अंजाम नहीं दे सकता था। जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई हो। फ़िलहाल पुलिस इस रहस्य्मय वारदात का पर्दा उठाने को छानबीन में तो लग गई है लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत उसके हाथ नहीं लगा है। 
शव को देख मची थी सनसनी
 
आपको बताते चलें कि पूरी वारदात फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की है। जहां के सेमौरी गांव निवासी 75 वर्षीय दुलारे पाल सन्यासी थे। वह आसपास क्षेत्र में घूम घूम कर तांत्रिक का काम करते थे। क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को तांत्रिक को खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव के बाहर एक दुकान पर देखा था। ग्रामीण रविवार को जंगल की ओर गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने जंगल की झाड़ियों के बीच तांत्रिक दुलारे का शव पड़ा देखा तो सनसनी सी मच गया। कुछ देर में लोगों की भीड जुट गई।  इलाकाई लोगों तत्काल प्रभाव से पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे अफसरों ने जांच पड़ताल की। बुजुर्ग तांत्रिक के शरीर में गहरे चोटों के निशान मिले थे। जिससे ग्रामीणों ने हत्या कर तांत्रिक का शव जंगल में फेंके जाने की चर्चा रही। वहीं इस मौके पर एसपी के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना कर नमूने एकत्र कराए हैं।
 
वारदात का खुलासा करेगी पुलिस की गठित चार टीम
 
एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का शव जंगल से बरामद किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर दी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।