रिपोर्ट-अभय ठाकुर-फर्रूखाबाद जनपद
Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली के कस्बा पुलिस चौकी के सामने कॉलेज के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। युवक बाइक खड़ी कर सामने स्कूल में किसी कार्य से गया था ,बाहर लौटा तो बाइक गायब थी।

पुलिस चौकी के सामने से चोरी हुई बाइक
शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव गुटैटी दक्षिण चौरा निवासी उर्वेश पुत्र होशियार सिंह की बाइक से कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित राम सिंह इंटर कॉलेज किसी कार्य से आया था। उर्वेश बाइक को कस्बा चौकी के सामने खड़ी कर अंदर चला गया ,जब वो बाहर लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी,बाइक न पाकर युवक हतप्रभ रह गया। युवक ने कायमगंज कोतवाली में मोटरसाइकिल हीरो एचएफ UP 76/AE 6387 रंग काला के चोरी होने की तहरीर दी है ,पुलिस नें जांच चालू कर दी है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है