3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

हिमाचल: एचआरटीसी की बस खाई में लुढ़की, आठ पेड़ों से टकराने के बाद हुआ यह हाल

हिमाचल में बड़ा हादसा, एचआरटीसी की बस खाई में लुढ़की, आठ पेड़ों से टकराने के बाद रुकी

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया है। नेशनल हाईवे-5 पर झाकड़ी से दो किलोमीटर आगे गसो पुल के पास 33 सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। बस आठ पेड़ों से टकराने के बाद रुकी। हालांकि गनीमत रही कि बस नहीं पलटी, नहीं तो एक बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे में करीब आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे की खबर सुनते ही रामपुर से लेकर किन्नौर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर सुनने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोग रिश्तदारों से पूरी जानकारी लेते रहे, कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद करने में जुट गए।
जानकारी के मुताबिक परिवहन निगम की बस मंडी से रिकांगपिओ जा रही थी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने झाकड़ी पुलिस को दी, थाना प्रभारी ओम प्रकाश पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सेना और पुलिस ने यात्रियों को नाले से सड़क तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया, घायलों को एंबुलेंस और दूसरे वाहनों से खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन और डीएसपी चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे एचआरटीसी रामपुर डिपो के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि बस में 33 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।P