फतेहपुर के प्रधान के खिलाफ डकैती का मुकदमा – डीएम से लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद
Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर जिले के एक ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज हुआ डकैती का मुकदमा अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके चलते प्रधान संघ एकता दिखाने की फिराक में दिख रहा है। आपको बताते चलेंकि फतेहपुर जिले की चांदपुर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करते हुए डकैती का मुकदमा दर्ज किया था। जिस कार्रवाई से नाराज प्रधान और उनके समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानिए पूरा मामला
मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के धमना खुर्द गांव का है। जहां के ग्राम प्रधान सत्य नारायण पटेल का आरोप है कि वह लगातार 5 वर्षों से ग्राम प्रधान हैं और उनके द्वारा सरकार की योजनाओं के तहत विकास कार्य कराया जा रहा है। उसी दौरान हुए प्रधानी के चुनाव में दिनेश पटेल की पत्नी चुनाव हार गई थीं। उसी रंजिश में विकास कार्यों की झूठी शिकायत अधिकारियों से परेशान करा रहे थे। हर बार जांच में मामला झूठा साबित होता रहा। आरोप है कि 19 की दोपहर वह अपनी गाड़ी से पंचायत घर में विकास कार्यों के काम काज देखकर सरकारी कागजात लेकर घर जा रहे थे। उसी समय गांव के चौराहा पर दीपू यादव दिनेश पटेल व उनके साथ अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमलाकर घायल कर दिया था। उन्होंने किसी तरह भाग कर जान बचाई और इलाई थाने पहुंचे। जहां तहरीर दी। प्रधान का कहना है कि मुझको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधान का आरोप है पुलिस ने हमलावरों से तहरीर लेकर गंभीर धाराओं में मेरे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22