3

Recent News

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अब फ्री में मिलेगा ब्लू वेरिफिकेशन बैज, सेल्फी वीडियो से होगी पहचान; AI फेक प्रोफाइल्स पर लगेगी लगाम

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: 36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन, सरकार ने मानीं तीनों मांगें; जंतर-मंतर से घर लौटे प्रदर्शनकारी..

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी तेज, TGT-PGT समेत कई पदों पर होगी भर्ती..

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

3

Recent News

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

Breaking News

फर्रुखाबाद के पीआरडी जवानों ने सांसद को बताई अपनी व्यथा – आश्वासन पाकर जागी उम्मीद

रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला

Farrukhabad News – नोमिनल रोल रजिस्टर में नाम अंकित न होने से पीआरडी जवान महीनों से फर्रुखाबाद से लखनऊ भाग रहे हैं। लेकिन उनकी ड्यूटी नहीं लग पा रही है जिसको लेकर थक हारकर सभी जवानों ने बीजेपी सांसद से एक मांग पत्र देते हुए न्याय किए जाने की गुहार लगाई है।

सांसद ने दिया आश्वासन 

बीजेपी के जिला कार्यालय पर पहुंचे लगभग दो दर्जन पीआरडी जवानों नें सांसद मुकेश राजपूत से मुलाकात की। इस दौरान पीआरडी जवानों ने सांसद महोदय को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जवानों नें उन्हें अवगत कराया कि सभी पीआरडी जवान बीते वर्ष से ड्यूटी कर रहे हैं। जब जिला लखनऊ मुख्यालय से ऑनलाइन ड्यूटी का आदेश हुआ तो युवा कल्याण विभाग व प्रा. वि. दल फर्रुखाबाद से उन्हें जानकारी मिली कि उन पीआरडी जवानों का नाम नोमिनल रजिस्टर में दर्ज नहीं है। उसके बाद पीआरडी जवान लखनऊ जाकर अपने अभिलेख भी जमा करके आ गये। लेकिन महीनों गुजर जानें के बाद उन्हें कोई सूचना नही मिल पा रही है। जिसके चलते 16 फरवरी 2023 के बाद से वह सभी घर पर बैठे है।  लिहाजा उनके चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गयी है। वहीं पीआरडी जवानों की बात सुनकर सांसद मुकेश राजपूत ने उन्हें आश्वासन देने का काम किया। इस दौरान भूपेन्द्र, संतोष कुमार, भागीरथ, फूल सिंह, कंवरपाल, विमलेश कुमार, रमेश चन्द्र आदि पीआरडी जवान मौजूद रहे।